नवागत थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने लिया बलदेव में चार्ज।

Spread the love

बलदेव। हाल ही में एसएसपी मथुरा द्वारा एसएसआई वृंदावन अभय कुमार शर्मा को थाना बलदेव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा।

थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य आम जनता में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बनाना है। थाने में आने वाले परिवादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समय पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि थाना क्षेत्र में कहीं भी कोई अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता व छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आचार्य मनीष गर्गाचार्य, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, गोकुलेश सविता,देव अग्रवाल,चंद्रपाल सिंह देशवार आदि ने नवागत थानाध्यक्ष का सम्मान कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *