डीएम ने शिवापार गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

Spread the love

संत कबीर नगर।‌ जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज बघौली विकासखंड के गो-आश्रय स्थल शिवापार का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण व गौशालाओं के सुचारू संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया गया।
गो-आश्रय स्थल शिवापार का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में 68 गोवंश संरक्षित है।

मौके पर 25 कुंतल भूसा व चोकर उपलब्ध पाया गया, साइलेज उपलब्ध नहीं था। मौके पर पाया गया कि पशुओं हेतु हरे चारे की बुवाई की गई है। बताया गया कि दो केयरटेकर रात में गोवंशों की देखरेख के लिए रहते हैं।

जिलाधिकारी द्वारा टीन शेड टूटा हुआ पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी बघौली को उसे बदलवाने के लिए निर्देशित किया गया।
गो-आश्रय स्थल में आरआरसी सेंटर बनाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इसका औचित्य परीक्षण कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

गो-आश्रय स्थल में खड़ंजा लगाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी बघौली को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *