बीएसए महाविद्यालय में 251 पौधों का महावृक्षारोपण, 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प।

Spread the love

मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के संयोजन में रविवार प्रातः बीएसए महाविद्यालय, मथुरा में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा के सहयोग से महावृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पंडित रामगोपाल शर्मा रहे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों, बीएसए महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर 251 पौधों का रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कदम, अर्जुन, जामुन, अमरूद, करौंदा, नींबू सहित छायादार एवं ऑक्सीजन प्रदान करने वाले विभिन्न पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि एडवोकेट रामगोपाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि समिति का लक्ष्य इस वर्ष 1000 पौधे लगाने का है तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम संयोजक एवं ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि आज लोग अपनी सुविधाओं के लिए पेड़ों का लगातार कटान कर रहे हैं, जबकि हमारे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन हमें प्रकृति और वृक्षों से ही प्राप्त होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम पाँच-पाँच पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का संकल्प लेने की अपील की।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष वृक्षारोपण के लिए स्कूल, इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि लगाए गए पौधों का बेहतर संरक्षण हो सके। जिन छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए हैं, उन्हें उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यदि एक वर्ष बाद उनके पौधे सुरक्षित एवं जीवित पाए गए तो समिति द्वारा उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएसए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश गौड़, विनोद दीक्षित, राजा दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंजी पंडित, अजय शर्मा, आशीष शर्मा, हरीश शर्मा, विष्णु पंडित, मांगीलाल शर्मा, दिनेश गोस्वामी, वरदान दीक्षित, सुनील शर्मा, चंद्रकांत पांडे, आशीष शर्मा, विनोद पांडे, बृजेश शर्मा, डॉ. यू.के. त्रिपाठी, जसवंत सिंह, सोनू ठाकुर, प्रदीप प्रकाश, एस.के. सिंह, डॉ. रवि शर्मा, बी.के. गोस्वामी, अर्पित शर्मा, शिव कुमार, संतोष कुमार सहित महिला टीम की ओर से रश्मि चतुर्वेदी एवं उनकी टीम तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *