जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दी गति।

Spread the love

प्रयागराज। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, प्रयागराज परिसर में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश कुमार मयंक, विनोद कुमार चौरसिया, राहुल सिंह-प्रथम, नीरज कुमार उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृषा मिश्रा, रेलवे मजिस्ट्रेट विनय कुमार जायसवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्रा, अधिवक्तागण, वन विभाग के अधिकारी तथा न्यायालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *