रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद की गोवर्धन विधानसभा (83) के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए क्षेत्रवासियों से मुलाकात की।



इस दौरान वे ऊमरी एवं वाटी गांव के शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात नगला देवियां गांव में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इसके बाद बछगांव में हाल ही में हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवाओं से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं सुनरख गांव में आयोजित विवाह समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने गोल्डी भैया का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें भरपूर स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद प्रदान किया। लगातार जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता के चलते क्षेत्रवासियों का विश्वास और समर्थन समाजवादी पार्टी के प्रति मजबूत होता दिखाई दे रहा है।