प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत।

Spread the love

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का फूल माला पहनाकर नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी ने बताया कि पिछले 6 वर्षों में संगठन द्वारा सरकार से कई मांगे की गई थी जिसमें से यह है मांगे पूरी हो गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में भारत के पंजीकृत करोड़ों व्यापारियों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिला। वर्ष 2019 में भारत के जीएसटी पंजीकृत करोड़ व्यापारियों को पेंशन देने का कानून बना। वर्ष 2025 के बजट में आयकर की छूट 3 लाख से बढ़कर 12 लाख हुई। आयकर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस 50 हजार से बढ़कर 1 लाख किया गया। प्रॉपर्टी गेन के मामलों में 20% के स्थान पर 12% टैक्स लागू हुआ।

विभिन्न विभागों द्वारा व्यापारियों को छोटी-छोटी बातों पर जेल भेजने का कानून को समाप्त किया है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। आयकर फाइलिंग की सीमा 2 वर्ष से बढ़कर 4 वर्ष कर दी गई है। छोटे उद्योगों को क्रेडिट कार्ड देने की सुविधा भी सरकार ने दे दी है।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सभी समस्याओं को जल्द से जल्द से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

जिला अध्यक्ष नजर खां की अध्यक्षता एवं प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित बैठक में प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, शहजाद अहमद, साबिर खान, शहबाज खां, प्रदीप पाल, सुधीर अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नूर मोहम्मद, राजीव गुप्ता, मोहम्मद सलीम, योगेंद्र अग्रवाल, मोहम्मद अख्तर, मुनीर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *