सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

Spread the love

सीतापुर। तहसील लहरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनशिकायतों का समाधान शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा आवश्यकतानुसार मौके पर जांच कर निर्धारित समयावधि में उनका निस्तारण करें, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *