गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने हेतु हस्ताक्षर अभियान तेज, 27 जुलाई को सौंपा जाएगा ज्ञापन।

Spread the love

मथुरा: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरों और गांवों में जाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और अपने हस्ताक्षर के माध्यम से समर्थन देने की अपील की जा रही है।

बजरंग सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य अनिल जी महाराज ने बताया कि गौ सम्मान अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर इस जनअभियान को सफल बनाएं।

उन्होंने जानकारी दी कि 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को देश के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिए जाने की मांग की जाएगी।

आचार्य अनिल जी महाराज ने कहा कि यदि बार-बार निवेदन करने के बावजूद सरकार द्वारा मांग पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन व्यापक जनआंदोलन शुरू करने पर विचार करेगा। उन्होंने अभियान में अधिक से अधिक लोगों से जुड़कर समर्थन देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *