रिपोर्ट : अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने स्थानीय निवासी प्रदीप डेजी माहेश्वरी को नजीबाबाद संगठन का नगर महामंत्री एवं राजीव गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की कि वह व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे। नव मनोनीत पदाधिकारी प्रदीप डेजी माहेश्वरी व राजीव गुप्ता ने प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का आभार व्यक्त किया एवं संगठन को नगर में मजबूत बनाने का संकल्प लिया।