मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का किया पैदल निरीक्षण।

Spread the love

मथुरा। आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर रविवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं तथा श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *