सावन कृपाल रूहानी मिशन के रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान।

Spread the love

बस्ती। सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा रविवार को मंगल बाजार स्थित कृपाल आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

मिशन के अध्यक्ष तीरथ दास ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर मानवता की सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। मिशन के सचिव चेतन आनंद ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में निर्मित, विकास गुप्ता, आदेश बरनवाल, मनीष पटेल, तुसार आनंद, दिलीप गुप्ता, धर्मेंद्र, अनिल गुप्ता, पुनीत नानवानी, नवीन गुप्ता तथा धर्मेंद्र कुमार ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के शिवम मिश्र, संदीप चौधरी, जितेंद्र सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *