नैमिषारण्य में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का हुआ स्वागत, मां ललिता देवी का लिया आशीर्वाद।

Spread the love

सीतापुर। पावन तीर्थ श्री नैमिषारण्य धाम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने मां ललिता देवी के दर्शन-पूजन कर समाज, संगठन और राष्ट्र सेवा के लिए आशीर्वाद लिया तथा जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर अभिषेक त्रिपाठी, राधेश्याम त्रिपाठी, अजय भार्गव (प्रतिनिधि, नगर पालिका मिश्रिख) सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *