शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

मीरजापुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 18 जुलाई 2026 को एक युवती ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार करते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर लालजी पाल पुत्र रामकिशुन पाल, निवासी ग्राम सोठिया, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर को ग्राम छितपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *