गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में गोल्डी भैया का जनसंपर्क, शोकाकुल परिवार से मिलकर दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

मथुरा। जनपद की गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) के गांव अक्खा एवं कस्बा गोवर्धन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं समाजवादी विचारधारा से अवगत कराया तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन का आह्वान किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान गोल्डी भैया ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके पश्चात वे भगौसा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक शोकाकुल परिवार से मिलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने सभी गणमान्य लोगों से भेंट कर क्षेत्र के सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *