गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का जनसंपर्क अभियान जारी, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना।

Spread the love

मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा (गोल्डी भैया) ने गांव नगला देविया एवं नगला घरू पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके उपरांत उन्होंने गांठौली, मुरसेरस एवं नगला वरेन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनहितकारी विचारधारा से लोगों को अवगत कराया और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा का समर्थन करने का आग्रह किया।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तथा युवाओं और आमजन ने स्नेह एवं सहयोग का भरोसा व्यक्त किया। महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और आगे भी जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *