रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। सोमवार को जनपद के चुनार विकास खण्ड स्थित ग्राम सभा बंगला देवरिया में केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, मनरेगा वित्त आयोग, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, योजना के तहत ₹33.50 लाख की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय पंचायत भवन एवं कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण मा0 कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
मा० कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “गांव के विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव है।” उन्होंने मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
मा० मंत्री जी ने कहा कि मा0 सांसद/केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के मार्गदर्शन में मीरजापुर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। मा0 केंद्रीय मंत्री जी के प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अवस्थापना के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हुए हैं। प्रदेश सरकार भी ग्राम सभाओं को शहरों के समान विकसित करने के लिए संकल्पित है और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।
मा० मंत्री जी ने कहा कि यह पंचायत भवन ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के साथ-साथ बैठक एवं अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री ने पंचायत भवन के निर्माण हेतु जमीन दान करने वाले श्री प्रेम नारायण सिंह को अंग वस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने श्री सिंह को समाज के उत्थान, सेवा की कामना के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रदेश ग्राम प्रधान पौधारी देवी, उपाध्यक्ष अनिल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, पूर्व जोन अध्यक्ष कमलेश सिंह, जोन अध्यक्ष विकास पटेल, जोन अध्यक्ष भगवानदास प्रजापति, सिद्धार्थ सिंह उर्फ मिक्की, शेरू पटेल, गौरव पटेल, शीतला प्रसाद पटेल, मनीष पटेल, दासु विश्वकर्मा,सेक्टर अध्यक्ष आर्यन मौर्य, सेक्टर अध्यक्ष नरेश पटेल, सुमन प्रजापति सहित ग्राम पंचायत अधिकारी हरिशंकर पांडे, ग्राम सचिव बबलू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।