सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाए जाएं प्रभावी कदम- डीएम

Spread the love

मीरजापुर।‌जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, ब्लैक स्पॉट्स, यातायात प्रबंधन, सड़क संकेतकों की उपलब्धता, अवैध अतिक्रमण, वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के पालन तथा जनजागरूकता अभियान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग नियमित निरीक्षण करें तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने एन0एच0आई0 एवं टोल प्लाजा संचालकों को निर्देषित करते हुए कहा कि सभी सी0सी0टी0वी0 कैमरे सक्रिय रहे एवं टोल प्लाजा के आस पास भारी वाहनों को न खड़ा करने दिया जाए इससे सम्बन्धित समय-समय पर टोल कर्मियो के द्वारा एनाउंस भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में चलाए जा रहे स्कूली वाहनों का सत्यापन करे। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी तीन दिन में संयुक्त रूप से स्कूलों की जांच करे स्कूलो में चल रहे वाहनो की सूची ले तथा देखे कि वाहन नियमानुसार संचालित है अथवा नही नियमानुसार नहीं होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही कार्यवाही करें। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देषित करते हुए जनपद में डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही करे जिन वाहनों के परमिट नियमानुसार सहीं है उन्ही का संचालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में दुर्घटना होने वाली सड़को/स्थलों की सूची उपलब्ध कराएं।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विषाल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *