“बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार” — जे.पी.एस. राठौर
संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें।” : जिला पंचायत अध्यक्ष
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
गोवर्धन (मथुरा)। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा बुधवार को गोवर्धन बस स्टैंड के समीप स्थित राधेश्याम सेवा सदन में ‘बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह और बूथ सम्मेलन जिला संयोजक रामकृष्ण पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
शिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने कहा कि किसी भी चुनाव की जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने कहा, “बूथ जीता, चुनाव जीता केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह भाजपा की कार्यशैली का मूल मंत्र है।” उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संगठन का ‘सेनापति’ और सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने, मतदाता सूची के सत्यापन और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं के.एम. यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति किशन सिंह चौधरी ने कहा “भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ नेटवर्क के दम पर है। आज केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जो अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी हमारे बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की है। जिला पंचायत के माध्यम से भी हम हर गांव और मजरे तक विकास कार्यों को पहुंचा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें।”
गोवर्धन विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं का निःस्वार्थ समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक ताकत है। उन्होंने बूथ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक मतदाता से निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने आधुनिक युग में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, जिला महामंत्री विनीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, सुरेंद्र सिंह प्रधान, परशुराम सिंह, रामफल मुंशी, प्रभात चौधरी, मनोज ठाकुर सौनोठ, शुभम ठाकुर, मोहन भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा राजावत, कान्हा शर्मा, सुनील तरकर, प्रकाश सिंह गौड़, करतार सिंह, सत्येंद्र सिरोही, सियाराम शर्मा, नितिन शर्मा, रामजीलाल ठाकुर, राकेश तोमर, कपिल पटेल, तिलक सिंह कुंतल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।