पूर्वोत्तर रेलवे के टैलेंट हंट ग्रैंड फिनाले का आगाज, रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

Spread the love

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से रेल कर्मचारियों के पाल्यों के लिए आयोजित अंतर्मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं टैलेंट हंट शो के दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ गुरुवार को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में हुआ। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में नृत्य, गायन, वादन, कविता पाठ, ड्राइंग, निबंध लेखन, एकल अभिनय (मोनो एक्टिंग), मिमिक्री, स्किट और मैजिक सहित अनेक विधाओं का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय तथा विभिन्न मंडलों के रेल कर्मचारियों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक उदय बोरवणकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से रेल कर्मचारियों के बच्चों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *