दिल्ली की घटना के विरोध में मीरजापुर में छात्रों का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।

Spread the love

मिर्जापुर। दिल्ली में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और छात्र आंदोलन पर हुई कार्रवाई के विरोध में मीरजापुर में छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का कथित दुर्व्यवहार या दमन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाए।

धरने में शामिल छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में मिर्जापुर में और व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कथित दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग भी उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *