केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी, में उदय स्पोर्ट्स अकादमी के होनहार एथलीट मनीष गुप्ता ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सारनाथ (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) में आयोजित प्रतियोगिता में मनीष गुप्ता ने 100 मीटर दौड़ (100 Metres Race) को मात्र 11.73 सेकेंड के बेहतरीन समय में पूरा कर प्रथम स्थान (1st Position) हासिल किया।
मनीष की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके मुख्य कोच गुलशन यादव (Coach Gulson Yadav) और स्कूल/अकादमी प्रबंधन ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच गुलशन यादव ने बताया कि मनीष का कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और अनुशासन ही उनकी इस शानदार जीत की वजह है। मनीष की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार के लोगों द्वारा बधाई दी गई।