Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मोहर्रम की पहली तारीख पर गिलगिलिया बगीची से निकला अलम का जुलूस, गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे।

    मोहर्रम की पहली तारीख पर गिलगिलिया बगीची से निकला अलम का जुलूस, गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 18, 2026

    विजय नागपाल।

    मथुरा। मोहर्रम की पहली तारीख पर बुधवार को शहर में अकीदत, त्याग और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में डीग गेट स्थित गिलगिलिया वाली बगीची से अलम का जुलूस अफजाल बेग पुत्र अजीज बेग के नेतृत्व में सादगी, अनुशासन और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया।

    जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद करते हुए मातम किया तथा उनके बताए सत्य, इंसानियत और कुर्बानी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    अलम का जुलूस गिलगिलिया वाली बगीची से रवाना होकर शाही मस्जिद ईदगाह पहुंचा, जहां फातेहा और मातम के बाद नई बस्ती, भैंसा गोदाम, गली अहेरियान, बरवार पाड़ा, मंडी रामदास, ठेक नारनौल, खिड़की बिसायती, हालनगंज और वृंदावन गेट होते हुए जामा मस्जिद चौक बाजार पहुंचा।

    जामा मस्जिद चौक बाजार में अलम जमाए गए तथा अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बिरहबांटी सहित कई हैरतअंगेज करतबों ने उपस्थित लोगों को रोमांचित कर दिया और पूरा क्षेत्र “या हुसैन” की सदाओं से गूंज उठा। इसके बाद जुलूस कुशक गली, हनुमान टीला, इमामबाड़ा काजी पाड़ा, चूड़ी वाली ठेक, नककारची टीला, चौक बाजार, घीया मंडी, भरतपुर गेट, मनोहरपुरा और मटिया दरवाजा होते हुए बरवार पाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ।
    जुलूस मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने शर्बत और सबील लगाकर अकीदतमंदों की सेवा की।

    मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम का महीना त्याग, कुर्बानी, इंसानियत और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से पूरे मोहर्रम माह को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
    जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी गई। नगर निगम, बिजली विभाग और जल संस्थान की टीमों ने भी सफाई, रोशनी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की।

    इस अवसर पर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष भूरा शेख, सचिव अबरार खान वारसी, उपाध्यक्ष जहीर अब्बास जैदी, बबलू कुरैशी, हाजी सूफी सईद हसन, कासिम गाजी, बदले खलीफा, अली अब्बास, नौशाद खान, आरिफ खान, आशिफ चौधरी, नासिर पतग वाले, मंसूर अली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleकेंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर महराजगंज में विकास का उत्सव, लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।
    Next Article लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने हथियार किया बरामद।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202625

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 20264

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.