Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » यौगिक मुद्राएँ चित्त को एकाग्र कर प्रसन्नता प्रदान करती हैं : डॉ. जयन्त नाथ

    यौगिक मुद्राएँ चित्त को एकाग्र कर प्रसन्नता प्रदान करती हैं : डॉ. जयन्त नाथ

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 18, 2026

    •अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में ‘मुद्रा एवं बंध’ के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर हुआ मंथन

    रिपोर्ट: एल०एम० पाण्डेय।

    गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान, गोरखनाथ मंदिर एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक योग शिविर एवं शैक्षिक कार्यशाला के तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में ‘मुद्रा एवं बंध’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

    मुख्य वक्ता के रूप में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, आयुष विभाग गोरखपुर के चिकित्सक तथा नाथयोग एवं नेचुरोपैथी सेंटर के निदेशक प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. जयन्त नाथ ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ की हठयोग साधना में मुद्रा एवं बंध का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि यौगिक मुद्राएँ चित्त को एकाग्र कर मन को प्रसन्नता प्रदान करती हैं। ये न केवल शरीर को निरोगी बनाती हैं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति का भी सशक्त माध्यम हैं।

    उन्होंने बताया कि घेरण्ड संहिता के अनुसार खेचरी मुद्रा के अभ्यास से साधक जरा एवं मरण पर विजय प्राप्त कर सकता है। मुद्राओं के माध्यम से शरीर के भीतर होने वाली विभिन्न गतिविधियों को नियंत्रित किया जाता है तथा नियमित अभ्यास से कुण्डलिनी जागरण और सहजावस्था की प्राप्ति संभव होती है।

    बंध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जयन्त नाथ ने कहा कि बंध शरीर के भीतर प्राण ऊर्जा के प्रवाह को नियंत्रित कर उसे सही दिशा प्रदान करता है, जिससे शरीर की शुद्धि होती है। जालंधर बंध, उड्डीयान बंध और मूल बंध के समन्वय को महाबंध कहा जाता है। उन्होंने बताया कि जालंधर बंध थायराइड संबंधी समस्याओं तथा उड्डीयान बंध पेट एवं आंतों से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है। साथ ही, इनका नियमित अभ्यास तंत्रिका तंत्र को सुदृढ़ करने और रक्त संचार को संतुलित रखने में भी सहायक होता है।

    सहवक्ता के रूप में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. कुशलनाथ मिश्र ने कहा कि मुद्रा एवं बंध शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की वैज्ञानिक विधि हैं। इनके माध्यम से साधक आनंद की अनुभूति करता है तथा अणिमा, महिमा सहित अष्ट सिद्धियों की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ ने आठ प्रमुख मुद्राओं का वर्णन किया है। जालंधर एवं उड्डीयान बंध के अभ्यास से थकान कम होती है तथा शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं। उन्होंने इनका अभ्यास सदैव योग्य गुरु के मार्गदर्शन में करने की सलाह दी।

    प्रास्ताविक वक्तव्य देते हुए गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के आचार्य डॉ. प्रांगेश मिश्र ने कहा कि मन और प्राण अत्यंत चंचल हैं। साधना में सफलता के लिए दोनों का नियंत्रण आवश्यक है। मुद्रा मन को नियंत्रित करती है, जबकि बंध प्राण के नियंत्रण का माध्यम है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतुल कुमार तिवारी के वैदिक मंगलाचरण से हुआ तथा संचालन गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के आचार्य डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने किया। अंत में महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान के योग प्रशिक्षक नवनीत चौधरी ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर डॉ. रोहित मिश्र, कमलेश मौर्य, दीप नारायण, बृजेश मणि मिश्र, पुरुषोत्तम चौबे, शशिकुमार एवं रवि सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleभ्रष्टाचार पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: इस जिले के दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू।
    Next Article जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर तहसील पहुंचे ग्रामीण, धर्मेन्द्र चौधरी ने सौंपा ज्ञापन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.