Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित।

    प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 19, 2026

    के के मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समय की जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन आज विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश की मा0 प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम थी।

    इस अवसर पर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेशत्रिपाठी,विजय बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं अजय कुमार गौतम जिला प्रभारी एवं भाजपा के पदाधिकारीगढ़ आदि उपस्थित रहे।

    इस कार्यक्रम में जिले में कार्यरत विभिन्न विभागों पुलिस विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली, खादी ग्राम उद्योग, पशुपालन एवं कृषक उत्पादक संगठनों ने अपना स्टाल लगाया था।
    कार्यक्रम के आरंभ में माननीय मुख्य अतिथि आदरणीय विजय लक्ष्मी गौतम जी को गार्ड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया गयाल। तत्पश्चात उन्होंने समस्त स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वालित करके उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राकृतिक खेती के प्रगतिशील किसान श्री अजीत सिंह मेहदावल द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि रासायनिक खेती से बहुत ज्यादा हानि हो रही है। रासायनिक खाद बनाने के लिए बाहर से केमिकल मंगाना पड़ता है जो की बहुत ही महंगा पड़ता है। प्राकृतिक खेती में शून्य लागत है एवं अधिक लाभ है। उन्होंने जीवामृत बनाने की विधि एवं गोमूत्र विधि से खेती करने के लाभ पर जोर दिया।

    पद्मश्री से सम्मानित डॉ रामचंद्र चौधरी द्वारा अवगत कराया गया की पांच गांव में 100 किसानों के साथ प्राकृतिक खेती का कार्य कराया जा रहा है। इस प्राकृतिक खेती से आगे चलकर भूमि एवं स्वास्थ्य दोनों ही सुरक्षित रहेगा।

    उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने इस जनपद में प्राकृतिक खेती को अपनाया जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे भी हो रासायनिक खाद एवं दवाइयां से खेतों को बचाव किया जाना चाहिए | हम प्राकृतिक खेती से उर्वरा शक्ति को कैसे बढ़ा सकते हैं इसका पूरा प्रयास होना चाहिए। आज मुख्यमंत्री जी तमाम योजनाओं के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पुराने कृषक एवं हमारे पूर्वज अपने दरवाजे पर फलों के पौधे लगाते थे और फल पैदा होने पर वही खाते थे। उन्होंने बाज़ार से खरीद कर फल नहीं खाया। आज यह सभी व्यवस्था हम भूलते चले जा रहे है।

    उन्होंने एफ पी ओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सरकार एफ पी ओ के माध्यम से कृषि विकास के सारे कार्य कर रही है। उन्होंने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती से लाभ के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इससे लागत कम होती है, मिट्टी में सुधार होता है, केंचुए की संख्या में वृद्धि होती है जल भी बचता है साथ ही साथ रसायन मुक्त कृषि उत्पादन भी प्राप्त होता है | आज सरकार हर क्षेत्र में किसानों के लाभ के लिए कार्य कर रही है।

    उन्होंने यह भी आह्वान किया कि आधुनिक तरीके से आए हुए पौधों को किसान जरूर अपने खेतों में लगाए जिससे उनकी आमदनी दुगनी हो | महिलाओं के सुरक्षा पर उन्होंने कहा क्या सभी महिलाएं सुरक्षित हैं | चारों तरफ महिलाओं की सुरक्षा के प्रयास किये जा रहे स्वास्थ्य के मामले मेंआंगनबाड़ी कार्यकत्रियो द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं | आज पश्चिमांचल के साथ पूर्वांचल भी काफी विकसित हो चुका है एवं इसी तरह से सभी 75 जनपद आगे बढ़ रहे हैं | वर्तमान में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है ।

    मा0 विधायक मेहदावल अनिल तिवारी जी ने रसायन खादों के दुष्प्रभाव पर प्रकाश चलते हुए कहा कि यह समस्त जंतुओं एवं मानव के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है | जब जीवन आरंभ हुआ था तो बैलों से खेती होती थी एवं गोबर की खाद का उपयोग हमारे खेतों में होता था | किसान सुबह तीन से चार बजे उठकर अपने जानवरों को गोबर को इकट्ठा करके खाद बनाते थे उसे वक्त जो अन्ना पैदा होता था वह गुणवत्ता से परिपूर्ण होता था और आज उसी तरह के अन्न की मांग पूरी दुनिया में है | आज हरित क्रांति की वजह से उत्पादित भोजन में रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है | अगर हम चाहते हैं कि भारत उन्नतशील एवं पुष्ट देश के रूप में जाना जाए तो हमें प्राकृतिक खेती की तरफ जाना ही होगा |

    उन्होंने आह्वान किया कि परंपरागत खेती का व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए एवं हर ग्रामीण को इसकी जानकारी होनी चाहिए मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान द्वारा भारत सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर पूरे क्षेत्र में के किसानों को एवं सभी उपस्थित इयान को धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि 2014 में ऐसे व्यक्ति को बागडोर सौंपा गया जिसने किसानों को उनकी वर्तमान स्थिति से उठाया।

    किसान सम्मन निधि योजना, फसल बीमा योजना, ऋण मोचन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या योजना, सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास, इज्जत घर, उज्ज्वला योजना, की शुरुआत कर देश के प्रधानमंत्री ने एक नई मिसाल कायम की साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की व्यवस्था पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह में मंच पर उपस्थित सभी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए प्राकृतिक खेती के करने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग प्राकृतिक खेती करते तो जो लंबे समय तक स्वस्थ रहते थे | आज हमारे प्रधानमंत्री जी की यही इच्छा है कि किसान प्राकृतिक खेती की तरफ ध्यान दें |
    जिले के प्रभारी अजय सिंह गौतम जी ने 12 वर्ष पूरे होने पर सभी को धन्यवाद दिया एवं आजाद भारत की पहली सरकार को जमीन पर उतरकर कार्य करने हेतु धन्यवाद दिया।

    उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया है कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 के मध्य उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु एक समेकित अभियान के अन्तर्गत आज डी0पी0आर0सी0 परिसर, विकास भवन, संत कबीर नगर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) की प्रर्दशनी (स्टॉल) लगायी गयी, जिसका अवलोकन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को डेमो चेक, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरण मुख्य अतिथि मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

    श्री जीतेन्द्र गौतम,सहायक आयुक्त उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में अवगत कराया गया जिसमें 100% ब्याज मुक्त ऋण की जानकारी दी गई इसमें कोई भी युवा उद्यमी जिसकी अवस्था 21 से 40 वर्ष के बीच में हुआ 5 लाख रुपए तक का ऋण 10 प्रतिशत सब्सिडी प्राप्त कर सकता है।

    इस कार्यक्रम में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत कृषि सखी कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें श्रीमती उषा देवी, श्रीमती शशि बाला, श्रीमती चंद्रावती, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती खुशबू, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती सुंदरी, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती निर्मला, श्रीमती इंद्रावती, श्रीमती चंद्रिका, श्रीमती रीमा देवी, श्रीमती लालमति, श्रीमती आशा, श्रीमती राधिका, श्रीमती अनीता, श्रीमती पूनम, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    हैन्सेर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड हैसर बाजार को नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत बायो रिसर्च सेंटर में जैविक प्राकृतिक खेती हेतु सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया | श्री पन्नालाल को प्राकृतिक खेती, भैरव प्रसाद को प्राकृतिक खेत, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी हैसर बाजार के एफपीओ को मैकेनाइजेशन यंत्रीकरण योजना में फर्म मशीनरी बैंक यन्त्र पर आठ लाख रुपये का अनुदान दिया गया |

    उद्योग विभाग द्वारा लाभार्थियों को चेक वितरण एवं टूल किट का वितरण किया गया | इस कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम थीम न्यू रेसिपी लॉन्चिंग के अवसर पर 06 लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण मुख्या अथिति महोदया द्वारा किया गया।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleप्राकृतिक खेती कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष से नामों की चूक, संबोधन बना चर्चा का विषय।
    Next Article मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आयोजित।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.