Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » छपरा-मऊ से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ।

    छपरा-मऊ से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 19, 2026

    •दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन का वाराणसी सिटी तक हुआ विस्तार

    •रेल मंत्री ने कहा—11 मई को किया वादा समय पर निभाया।

    छपरा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार का भी शुभारंभ किया। रेल मंत्रालय के अनुसार इन नई सेवाओं से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए बेहतर, सुरक्षित और किफायती रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

    इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 11 मई को दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिन रेल सेवाओं की घोषणा की गई थी, उन्हें तय समय सीमा में शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है और रेल बजट में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ नई लाइनें, तीसरी-चौथी लाइन, रोड ओवरब्रिज तथा स्टेशनों के पुनर्विकास पर तेजी से कार्य हो रहा है।

    रेल मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिहार के 98 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 14 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं और भविष्य में बुलेट ट्रेन परियोजना के माध्यम से दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, पटना तथा सिलीगुड़ी को जोड़ा जाएगा। उनका दावा था कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से पटना की यात्रा लगभग चार घंटे 41 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

    उन्होंने कहा कि छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस के संचालन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस ट्रेन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ और दिल्ली के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि छपरा-दिल्ली एवं मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन तथा दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन के वाराणसी सिटी तक विस्तार से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है तथा राज्य के अधिकांश जिले रेल नेटवर्क से जुड़ चुके हैं।

    समारोह के दौरान मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री से गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें रेल इंजन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रेल मंत्री ने इसे ‘मेक इन इंडिया’ और भारतीय रेलवे की तकनीकी क्षमता का प्रतीक बताया।

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सांसद राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, राजीव राय, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleबांके बिहारी के दर्शन कर मंत्री मनोज पाण्डेय ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना।
    Next Article भूरेलाल इंटर कॉलेज की चौपाल में मंत्री मनोज पाण्डेय ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

    August 30, 2026

    डोमिनगढ़-जगतबेला रेलखंड पर ‘कवच’ का लोको ट्रायल सफल, टक्कर रोकने की तकनीक परखी।

    August 27, 2026

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आसपास संयुक्त एंटी-एन्क्रोचमेंट अभियान।

    August 22, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202610

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20267
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.