Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » पत्रकारिता की साख बचाने की चुनौती, निष्पक्षता और निर्भीकता से करें मुकाबला : मनोज कुमार पांडेय

    पत्रकारिता की साख बचाने की चुनौती, निष्पक्षता और निर्भीकता से करें मुकाबला : मनोज कुमार पांडेय

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 19, 2026

    •मुख्यमंत्री से मिलकर मथुरा के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का करूंगा प्रयास, प्रेस क्लब के लिए भी कराई जाएगी व्यवस्था

    •पत्रकार अपनी खबरों में ब्रजभाषा का भी करें समावेश : डॉ. बबीता सिंह चौहान

    •एनयूजेआई एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 34वां पत्रकारिता दिवस समारोह एवं संगोष्ठी सम्पन्न

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 34वें पत्रकारिता दिवस समारोह के अवसर पर पत्रकारिता की वर्तमान दशा, दिशा एवं चुनौतियों विषय पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, पत्रकारों की सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभाव तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी तथा उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

    मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय पत्रकारिता का इतिहास स्वर्णिम रहा है, लेकिन वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं। पत्रकारों को ईमानदारी, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ इन चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी साख बनाए रखनी होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मथुरा के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा ब्रज प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने का भी प्रयास करेंगे।

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वह स्वयं ब्रज की बेटी हैं और ब्रज के सभी पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों, के साथ सदैव खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज संघर्ष की धरती है और पत्रकार अपनी खबरों में ब्रजभाषा का भी समावेश करें, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हो।

    उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने कहा कि आज एआई का दौर है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में नई चुनौतियाँ लेकर आया है। पत्रकारों को दूसरों को आईना दिखाने के साथ-साथ समय-समय पर स्वयं का भी आत्ममूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बार-बार बिजली बाधित होने का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग ढाई घंटे में 72 बार बिजली गुल हुई। उन्होंने मंत्री मनोज कुमार पांडेय से ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से वार्ता कर व्यवस्था में सुधार कराने का आग्रह किया।

    एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि देशभर में पत्रकारों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियाँ हैं। पत्रकारों की सुरक्षा एवं हितों के संरक्षण के लिए कोई प्रभावी कानून नहीं होने के कारण उन पर हमलों की घटनाएँ बढ़ रही हैं। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग दोहराई।

    जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाजहित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन इसी प्रकार करते रहें।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    कार्यक्रम को दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल, एनयूजेआई चुनाव आयोग के अध्यक्ष रधिबल यादव, जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल तथा समाजसेवी प्रमोद कसेरे ने भी संबोधित किया।

    एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल कान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय को वर्ष 2014 में ब्रज प्रेस क्लब निर्माण को लेकर किए गए आश्वासन की याद दिलाते हुए पुनः प्रेस क्लब के निर्माण की मांग रखी। उन्होंने समारोह में आए अतिथियों एवं पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा ने किया।

    इस अवसर पर भागवताचार्य पूर्णप्रकाश महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष रनवीर कमांडो, भूपेश अग्रवाल, मनोज शर्मा ‘बॉबी भैया’, चिंताहरण चतुर्वेदी, राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, किशन चतुर्वेदी, सी.पी. सिंह सिकरवार, भोलेश्वर उपमन्यु, मदन गोपाल शर्मा, ठाकुर प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, गोविन्द भारद्वाज, रामगोपाल चौधरी, राजेश भाटिया, मोहन श्याम रावत, नागेन्द्र राठौर, रामकुमार रौतेला, गिरधारी लाल श्रोत्रिय, ऋषि भारद्वाज, डॉ. विवेक प्रिय आर्य, मनीष सक्सेना, सोनू व्यास, मोहित गौड़, परीक्षित कौशिक, दिनेश तरकर, राजकुमार तौमर, गिरधर पचौरी, गौरव चौधरी, धाराजीत सारस्वत, नीरज चौधरी, डॉ. विनोद जिंदल, कृष्णा शर्मा, शिवांगी चौधरी, उमर कुरैशी, फैसल कुरैशी, गिरीश ठाकुर, परवेज अहमद, श्याम जोशी, सुरेश सैनी, सुरेश पचहेरा, गिरीश कुमार, बाला अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, विष्णु शर्मा, सुनील शर्मा, महेश मीणा, सतीश कुमार, पटू सिंह, अनिल शर्मा, राजू पंडित, बॉबी जादौन, कृष्णा गुप्ता, के.के. अरोड़ा, अजय शर्मा, योगेश तिवारी, सरोज गोला, सतीश शर्मा, विनोद दीक्षित, सौरभ गुप्ता एडवोकेट, इकरार अली, राहुल शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, धनीराम खंडेलवाल, चन्द्रपाल सिंह पौनिया, रामप्रसाद सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, सुशील गौतम, गुलाब चौधरी, कुशल प्रताप सिंह, लोकेन्द्र, तुलसीराम, राजेश पाठक, भूपेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार, राकेश पचौरी, विशाल पाराशर, अंकुर देवा प्रधान, शुभम अग्रवाल, मनोज नागर, रवि श्रीवास्तव सहित सैकड़ों पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपहली ही कोशिश में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बलदेव की रिया पांडेय ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।
    Next Article राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर कांग्रेस नेताओं ने वृद्धाश्रम में फल वितरित किए।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.