Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » 2027 में जनता भाजपा से दो दशक का हिसाब लेगी, पीडीए समाज सपा के साथ : अखिलेश यादव

    2027 में जनता भाजपा से दो दशक का हिसाब लेगी, पीडीए समाज सपा के साथ : अखिलेश यादव

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 23, 2026

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसके दो कार्यकाल बिना किसी ठोस उपलब्धि के समाप्ति की ओर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं, जबकि किसान, नौजवान, महिलाएं और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।

    शुक्रवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की फसलों की लूट हो रही है और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाएं उपेक्षा और अपमान का सामना कर रही हैं, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों की हालत खराब हो चुकी है और हजारों स्कूलों में प्रवेश शून्य हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समुचित दवा और उपचार नहीं मिल पा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और भूमाफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल की तरह नहीं, बल्कि एक संगठित समूह की तरह कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता के भविष्य का चुनाव होगा और भाजपा को बीते दो दशकों का हिसाब देना पड़ेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से नाराज है और आगामी चुनाव में उसे सत्ता से बाहर कर देगी।

    सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए विभिन्न रणनीतियां अपनाएगी, लेकिन इस बार उसकी कोई चाल सफल नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और पूरा पीडीए समाज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक न्याय और आरक्षण विरोधी नीतियों पर काम कर रही है तथा पीडीए समाज के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के चुनाव का इंतजार कर रही है।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleट्रेलर ने पीछे से इ रिक्शा में मारी जोरदार ठोकर, चालक चोटिल।
    Next Article तारकोल की बढ़ी कीमतों से परेशान ठेकेदार, समाधान की मांग को लेकर मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    यूपी में एच1एन1 की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में होगी निःशुल्क, गंभीर मरीजों के लिए अलग आईसीयू वार्ड के निर्देश।

    September 3, 2026

    भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, अयोध्या में राम धन की लूट को जनता माफ नहीं करेगी : अखिलेश यादव

    September 3, 2026

    पिता के अधूरे सपने को साकार करने की पहल, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा निःशुल्क वैदिक गुरुकुल में शिक्षा का अवसर।

    September 2, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.