Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » 8 मोहर्रम पर मथुरा में तीन स्थानों से छोटा दुलदुल, अलम और कुरैशी अखाड़े का निकला जुलूस।

    8 मोहर्रम पर मथुरा में तीन स्थानों से छोटा दुलदुल, अलम और कुरैशी अखाड़े का निकला जुलूस।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 25, 2026
    • माताओं ने मन्नत मांगकर बच्चों को दुलदुल के नीचे से निकाला।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। बुधवार को हज़रत इमाम हुसैन रज़ि. की शहादत की याद में 8 मोहर्रम की रात मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में तीनों प्रमुख जुलूस पूरी अदब, प्रेम और शांति सद्भावना के साथ निकले। बिसायती पाड़ा से छोटा दुलदुल व अलम का जुलूस और खारी कुआं से कुरैशी समाज का अखाड़ा जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से गुजरे। पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लंगर वितरण में हिस्सा लिया।

    जाकिर पुत्र अहसान अली के नेतृत्व में छोटा दुलदुल शाम 7 बजे बिसायती पाड़ा से रवाना हुआ। जुलूस हालनगंज, तेलीपाड़ा, लाल दरवाजा, गुड़हाई बाजार, चौक बाजार, कुशक गली, हनुमान टीला, काजी पाड़ा, मानिक चौक, नक्कारची टीला, घीया मंडी, खारी कुआं, सराय भरतपुर गेट, दरेसी रोड, मनोहरपुरा होते हुए मटिया गेट, मेवातीपाड़ा, नई बस्ती, ईदगाह, बरबार पाड़ा, ठेक नारनौल, अर्जुनपुरा से होता हुआ रात 2 बजे बिसायती पाड़ा पर संपन्न हुआ।

    रात 8 बजे नुसरत खान पुत्र गुलाम मोहम्मद के नेतृत्व में काजी पाड़ा से अलम का जुलूस निकला। यह चूड़ी वाली गली, नक्कारची टीला, कुशक गली, चौक बाजार, घीया मंडी, भरतपुर गेट, मनोहरपुरा, मटिया गेट, बरबार पाड़ा, मण्डी रामदास, ठेक नारनौल, खिड़की बिसायती, हालन गंज, वृन्दावन गेट, जामा मस्जिद होते हुए चौक पर पहुंचा। यहां अलम और अखाड़ा जमा हुआ और उस्ताद खलीफाओं ने कलाबाजी के करतब दिखाए। इसके बाद जुलूस काजीपाड़ा जाकर समाप्त हुआ।

    हाजी कलेक्टर व कदीर खलीफा के नेतृत्व में कुरैशी समाज का अखाड़ा जुलूस रात 8 बजे खारी कुआं से शुरू हुआ। अखाड़ा खारी कुआं से भरतपुर गेट पहुंचा, जहां उस्तादों ने तलवारबाजी और लाठी के करतब दिखाए। फिर खारी कुआं होते हुए घीया मंडी, चौक बाजार होता हुआ जामा मस्जिद पर जमा हुआ। वहां बिराह बांटी और अन्य कलाओं के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। लोगों की भारी भीड़ ने करतबों की सराहना की।

    दुलदुल के दीदार के लिए माताओं ने गोद में नन्हे बच्चों को लेकर दुलदुल को दूध, जलेबी और चने की दाल खिलाई। मन्नत मांगते हुए माताओं ने अपने बच्चों को दुलदुल के नीचे से निकाला। मान्यता है कि इससे बच्चे हर बला से महफूज रहते हैं। सभी जुलूस मार्गों पर खीर, हलवा, शरबत, आइसक्रीम और मीठे पानी की प्याऊओं के लंगर लगे। मोहर्रम कमेटी पदाधिकारी और पुलिस बल जुलूस के साथ मुस्तैद रहे।

    अध्यक्ष भूरा शेख़ ने सभी अलमदार, अखाड़ेदार और ताजियेदार से अपील है कि अपने जुलूस प्रेम, सौहार्द और शान्ति सद्भावना के साथ सादगी से निकालें। करबला हमें भाईचारे और इंसानियत का सबक देती है। मथुरा की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब है, इसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।”

    सचिव अबरार खान वारसी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि जुलूस में कोई भी शराब पीकर न आएं, तेज डीजे न बजाएं और तय रूट व समय का पालन करें ये पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के प्यारे नवासे हज़रत इमाम हुसैन की यादगार के लिए जुलूस निकाले जा रहे हैं इन जुलूसों में सभी को बहुत अदब और सादगी के साथ चलना चाहिए।

    इस मौके पर भूरा शेख़ अध्यक्ष, अबरार खान वारसी सचिव, हाजी सूफी सईद हसन, जहीर अब्बास जैदी, बबलू कुरैशी, डॉ शबनम कुरैशी, शारिक अली एडवोकेट, आरिफ कुरैशी, कासिम गाजी, बदले खलीफा, निशाद अहमद, अली अब्बास, शाहिद कुरैशी पत्रकार, सूफी जहीर, नासिर अली, क़ायम, नौशाद ख़ान, आशिफ कुरैशी, आरिफ खान, जीशान खान, इकरार अंसारी, नुशरत अली खान, नईम अब्बासी आदि मौजूद रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleडीएम ने VHSND सत्र का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों में त्रुटि मिलने पर ANM को चेतावनी के निर्देश।
    Next Article आज से शुरू होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश की ऑनलाइन काउंसलिंग, 1.20 लाख से अधिक सीटों पर मिलेगा प्रवेश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.