Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » बाबा बैजूनाथ धाम से सीएम योगी ने विकास का दिया भरोसा।

    बाबा बैजूनाथ धाम से सीएम योगी ने विकास का दिया भरोसा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 26, 2026

    👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र खजनी के विकास हेतु रूपए 475 करोड़ से अधिक की 139 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास।

    👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मंदिर की भव्यता एवं सौंदर्य को बढ़ाने एवं क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया गया आश्वासन, स्थानीय जनता में दिखी खुशी की लहर।

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर/लखनऊ। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद संत कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं गोरखपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र खजनी के विकास की 475 करोड रुपए से अधिक की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।

    इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री/ प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, मा0 सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, मा0 विधायक खजनी श्री राम चौहान, मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, मा0 विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, मा0 विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

    मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील धनघटा अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम बाबा बैजूनाथ जी का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    मा0 मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम आयोजन स्थल पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा उनके विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी/स्टालों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए गोद में उठाकर उन्हें प्यार दुलारकर आशीर्वाद दिया गया।

    मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों, भारी संख्या में उपस्थित सम्मानित जनता एवं मीडिया बन्धुओं को हार्दिक धन्यवाद एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि‌ है जब जनता के द्वारा गरीबों का हित एवं कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार चुनी जाती है तब क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा और गति मिलती है और इसी क्रम में आज जनपद संत कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र खजनी के विकास हेतु रुपए 475 करोड़ से अधिक की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया जा रहा है।

    माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि‌ में क्षेत्र के विकास को गति देने में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धनघटा एवं खजनी दोनों विधानसभाओं को जोड़ रहा है, यहां के स्थानीय युवाओं को गीडा के विकास से रोजगार के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की विरासतों का सम्मान करना, धार्मिक स्थलों का सौंदरीकरण कराना एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में उन्हें संरक्षित करना पूर्वजों की आस्था का प्रमाण है जिन्होंने उन्हें स्थापित किया था।

    उन्होंने कहा कि यह सब तभी संभव है जब आप सभी एक अच्छे, कर्तव्यनिष्ठ एवं योग्य जनप्रतिनिधि को चुनते हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जो उत्तर प्रदेश अपने पहचान के लिए तरस रहा था वही उत्तर प्रदेश आज भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रहा है।

    माननीय मुख्यमंत्री ने विकास की प्रक्रिया में हाईवेज, एक्सप्रेसवे, जनपदीय सड़के व ग्रामीण सड़कें, गांवों तक कनेक्टिविटी, शिक्षा के नए संस्थान, प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प एवं अलंकार योजना के माध्यम से उनके गुणवत्ता एवं शिक्षा व्यवस्था में सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कराए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज संत कबीर नगर का हर नागरिक इस जनपद का निवासी होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा तामेश्वर नाथ धाम को नई पहचान देने के लिए कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाने का कार्य कराया जा रहा है।

    माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम एक नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का का दर्शन कर रहे हैं, आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास की यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब देश की समस्त जनता एक साथ एकजुट होकर देश की तरक्की और विकास के प्रति समर्पित सरकार का सहयोग करे। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सभी लोग एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करने का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला प्रदेश बन गया है।

    मा0 मुख्यमंत्री ने कहा आज उत्तर प्रदेश में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, हाई-वे सहित अन्य विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्होंने कहा कि समर्पित प्रयास से सब कुछ संभव होता है।

    मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश में आर्थिक उन्नति से लेकर सनातन संस्कृतियों का जो विकास हुआ है वह निश्चित रूप से ऐतिहासिक है, उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला मंदिर का निर्माण का सपना आज पूरा हुआ, काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता, मां विंध्यवासिनी का मंदिर, अयोध्या की भव्यता हेतु सरकार ने आधारभूत संरचनाओं का विकास, श्रद्धालुओं हेतु सुविधाओं की व्यवस्था आदि के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आज 475 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का जो लोकार्पण/शिलान्यास किया जा रहा है उससे जनपद में विकास के सभी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

    मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं, नौजवानों हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से सीधा लाभ पहुंचा रही है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने सम्मानित नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है जिसका प्रभाव शहर से लेकर गांव तक साफ दिखाई पड़ रहा है।

    मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनके सुख, समृद्धि एवं विकास के लिए हर स्तर पर प्रदेश सरकार उनके साथ है।

    मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, मा0 विधायक खजनी श्री राम चौहान सहित मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने धनघटा तहसील अंतर्गत प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं विधानसभा क्षेत्र खजनी की जनता एवं क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु रूपए 475 करोड़ से अधिक की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर अभूतपूर्व सौगात दिया गया है। इससे क्षेत्र की जनता में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।

    मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, प्रतीकात्मक चेक, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत बखिरा पीतल उद्योग से निर्मित श्री राम दरबार की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।

    इस अवसर पर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित आम जनमानस एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

    के के मिश्रा संवाददाता।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    सीएम योगी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराजेश चौधरी बने भाजपा के प्रदेश महामंत्री, मथुरा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
    Next Article मातमी माहोल में नक्कारची टीला से निकला बड़ा दुलदुल, भरतपुर गेट पर गूंजा या हुसैन का नौहा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.