Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » यौमे आशूरा पर कर्बला में गमगीन माहौल, शहर के सभी ताजिये हुए सुपुर्द-ए-खाक।

    यौमे आशूरा पर कर्बला में गमगीन माहौल, शहर के सभी ताजिये हुए सुपुर्द-ए-खाक।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 26, 2026
    • आकर्षक ताजियों ने मोहा मन, जियारत को उमड़ी हजारों की भीड़, कमेटी ने पुलिस का जताया आभार

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। शुक्रवार को यौमे आशूरा के दिन कर्बला के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल के बीच शहर के सभी ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के प्यारे नवासे हज़रत इमाम हुसैन की शाहदत की याद में यह आयोजन हुआ।

    जयसिंह पुरा से दोपहर 2 बजे दिलशाद खान के नेतृत्व में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस अंदर की कॉलोनियों में गश्त कर संपन्न हुआ।
    मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष भूरा शेख़ एवं सचिव अबरार खान वारसी ने बताया कि शहर के सभी ताजिये अपने-अपने मुकामों से उठे।

    सौंख रोड, डीग दरवाजा, शाही मस्जिद ईदगाह, मटिया गेट, मण्डी रामदास, ठेक नारनौल, घीया मंडी आदि मोहल्लों के ताजिये रात 8 बजे तक भरतपुर गेट पर जमा हुए।
    दरेसी व मनोहरपुरा का ताजिया भी वहीं पहुंचा। फिर सभी ताजिये कोतवाली रोड होकर होली गेट पहुंचे। सदर बाजार के तमाम ताजिये भी होली गेट पर जमा हो गए।

    इसके बाद सभी ताजिये एक साथ छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार, जामा मस्जिद के सामने से होते हुए वृन्दावन गेट के रास्ते कर्बला शरीफ पहुंचे, जहां उन्हें सादगी के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

    एक से एक आकर्षक ताजियों ने जोरदार प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। ताजियों की जियारत करने के लिए जुलूस में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में दिनभर अकीदत का माहौल रहा।
    सभी जुलूसों के साथ मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी मुस्तैदी से मौजूद रहे। भारी पुलिस बल भी जुलूसों को व्यवस्थित करते हुए साथ चला। ताजियों के जुलूसों के साथ अखाड़े के उस्ताद खलीफा अपनी-अपनी कलाबाजी का जोरदार प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

    जुलूस के दौरान रास्ते में जगह-जगह लंगर, मीठे दूध की सबील, हलवा, शरबत, मीठा जर्दा, खीर, पूरी-सब्जी, मीठे पानी की प्याऊ, फल-फ्रूट, जूस, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया गया।

    यौमे आशूरा के मौके पर मोहर्रम कमेटी द्वारा भरतपुर गेट पर मानव सेवा के लिए मीठे पानी व शरबत की भव्य सबील लगाई गई।

    कड़ी धूप और उमस के बीच ताजियों के जुलूस में शामिल हजारों अकीदतमंदों और राहगीरों ने यहां रुककर ठंडा शरबत और मीठा पानी पिया। इस नेक काम से इमाम हुसैन के सब्र, कुर्बानी और इंसानियत के पैगाम को जीवंत किया गया। सबील पर उमड़ी भीड़ ने मोहर्रम कमेटी की इस पहल की जमकर सराहना की।

    इस दौरान मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष भूरा शेख़, सचिव अबरार खान वारसी ने बताया कि यौमे आशूरा मोहर्रम की 10 वीं तारीख है। इसी दिन कर्बला के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने सत्य, इंसानियत और धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। इमाम हुसैन ने जुल्म के आगे सिर नहीं झुकाया और कुर्बानी देकर दुनिया को इंसाफ और सब्र का पैगाम दिया। आज हम उनकी इसी कुर्बानी को याद कर ताजिये निकालते हैं।

    उन्होंने मोहर्रम के सभी अलम, अखाड़े, दुलदुल और ताजियों के जुलूस सकुशल निकाले जाने पर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। साथ ही सभी अलमदार, अखाड़ेदार, दुलदुलदार और ताजियादारों का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से परंपरा का निर्वहन हुआ।

    इस मौके पर भूरा शेख़ अध्यक्ष, अबरार खान वारसी सचिव, हाजी सूफी सईद हसन, जहीर अब्बास जैदी, बबलू कुरैशी, डॉ शबनम कुरैशी, शारिक अली एडवोकेट, आरिफ कुरैशी, कासिम गाजी, बदले खलीफा, आबिद हुसैन, तनवीर अहमद एडवोकेट, चौधरी सईद, निशाद अहमद, आऊ फारूकी, राजू फारूकी, अली अब्बास, शाहिद कुरैशी पत्रकार, याशीन शाह, सूफी जहीर, नासिर अली, क़ायम, नौशाद ख़ान, आशिफ कुरैशी, आरिफ खान, जीशान खान, इकरार अंसारी, नुशरत अली खान, नईम अब्बासी, शौकत खान आदि मौजूद रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमहराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69.90 ग्राम स्मैक के साथ युवक-युवती गिरफ्तार।
    Next Article फार्मासिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, अवैध मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की मांग
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202616

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202613
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.