Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ भव्य आयोजन।

    दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ भव्य आयोजन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 29, 2026

    👉 मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा एवं डीएम द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जनपद के करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, व्यापारियों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता के पुरोधा, उदारता के गौरव दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस दिनांक 29 जून को जनपद में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया गया।
    कार्यक्रम में माननीय विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व माननीय विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ का आयोजन किया गया। मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित उपस्थित व्यापारी बन्धुओं एवं पदाधिकारीगणों द्वारा दानबीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम का कुशल संचालन डिप्टी कमिश्नर राज्य कर खंड 1 राजेश पाण्डेय ने किया। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी, राज्य कर विभाग के अधिकारीगण, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री, व्यापारी प्रतिनिधि तथा जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

    इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रमुख वक्ताओं में श्री श्रवण अग्रहरि, श्री विनीत चड्ढा, श्री अमित जैन, श्री सर्वदानंद पाण्डेय एवं श्री विनोद कुमार रूंगटा सहित अन्य वक्ताओं ने दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति, उदारता एवं समाज सेवा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को व्यापारियों एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया तथा ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

    भामाशाह व्यापारी सम्मान दिवस के अवसर पर माननीय विधायक मेहदावल व माननीय विधायक धनघटा ने समस्त व्यापारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
    माननीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने, कर भार कम करने तथा कर प्रणाली में सुधार के उद्देश्य से GST 2.0 सुधार लागू किए जा रहे हैं। साथ ही व्यापारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा हेतु संचालित मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना सहायता योजना की भी जानकारी दी।

    अपने संबोधन में माननीय विधायक गणेश चौहान ने कहा कि दानवीर भामाशाह द्वारा व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में अपना संपूर्ण धन समर्पित करना भारतीय इतिहास की अद्वितीय एवं प्रेरणादायी घटना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार व्यापारियों को सुरक्षित एवं अनुकूल व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान के माध्यम से स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारिक विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    कार्यक्रम के दौरान राज्य कर विभाग द्वारा जनपद के उत्कृष्ट करदाताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न टर्नओवर श्रेणियों में किसान ट्रेडर्स, अवधेश कुमार शर्मा, रमेश चन्द्र पाण्डेय, सीवी के आर इंटरप्राइजेज, अंकित सिंह, नवदुर्गा ट्रेडर्स, वैभव एसोसिएट्स एवं विनोद कुमार रूंगटा को जिलाधिकारी एवं उपस्थित माननीय विधायकों के करकमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए किया गया। यह आयोजन करदाताओं के सम्मान, व्यापारियों के मनोबल को बढ़ाने तथा समाज में कर भुगतान के प्रति सकारात्मक एवं उत्तरदायी वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

    इस अवसर पर मा0 विधायक मेहदावल एवं मा0 विधायक धनघटा को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में दानवीर भामाशाह का जीवन आदर्श, जीवन चरित्र एवं जीवन परिचय को विस्तृत रूप से पढ़ कर सुनाया गया। जो काफी प्रेरणादायक रहा।

    जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर मा0 विधायकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह ने संकट की घड़ी में अपना सब कुछ दान कर राष्ट्र प्रेम का जो अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है वह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है।

    कार्यक्रम का सफल संचालन उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित व्यापारी बंधुओ को जीएसटी के लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी बंधुओ को पंजीयन से लेकर अपना व्यापार कर जमा करने के लिए किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है, सभी प्रकिया ऑनलाइन है।

    दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर महेश मौर्या एवं पार्टी कलाकारों द्वारा लोकगायन की उत्साहवर्धक एवं आकर्षक प्रस्तुति की गयी।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमानसी गंगा में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल।
    Next Article सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकराई, सहचालक घायल।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.