Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » राजीव इंटरनेशनल स्कूल में साइबर सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित।

    राजीव इंटरनेशनल स्कूल में साइबर सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 30, 2026

    •शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और छात्र मानसिक स्वास्थ्य के दिए गए टिप्स

    मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में साइबर सिक्योरिटी तथा छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित कार्यशाला में साइबर अपराध अन्वेषकों विवेक गिरी, राजवर्धन पुरोहित, रामप्रकाश देशवाल तथा विवेक कुमार सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपने-अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला का शुभारम्भ प्राचार्या नंदिता ढींगरा ने विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एज्यूकेशन नोएडा द्वारा साइबर सिक्योरिटी विषय पर आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में एमिनेंट स्पीकर्स ने सभी टीचर्स को बढ़ते साइबर हमलों तथा उनसे बचने के उपाय बताए।

    विशेषज्ञों ने साइबर स्पेस के मूलभूत नियमों की व्याख्या करते हुए जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, सोशल मीडिया तथा डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों का उपयोग करते समय सावधानी बरतने पर जोर दिया।

    कार्यशाला में शिक्षकों को सलाह दी गई कि वे किसी भी गोपनीय जानकारी का जवाब देने या साझा करने से पहले अज्ञात लिंक, ईमेल, अटैचमेंट, क्यूआर कोड और फोन कॉल को सत्यापित जरूर करें वरना वित्तीय सम्पदा और प्रतिष्ठा को गम्भीर नुकसान हो सकता है।

    कार्यशाला में साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी, साइबर एथिक्स से जुड़ी समस्याएं, बैंक फ्रॉड, इनफार्मेशन ऑफ़ टेक्नोलॉजी एक्ट, कम्प्यूटर फोरेंसिक जैसे विषयों पर सभी टीचर्स के साथ संवाद स्थापित करते हुए विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण डिजिटल सुरक्षा उपकरणों तथा प्लेटफार्मों से भी परिचित कराया।

    कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं को छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने की भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने गुरुजनों को छात्र-छात्राओं का विश्वास जीतकर उन्हें डिप्रेशन में न जाने देने के गुर बताए। विशेषज्ञों ने कहा कि यदि हम विद्यार्थियों पर थोड़ा ध्यान दें, उनका विश्वास जीतें तो बढ़ते हुए आत्महत्या के मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों को समझाया गया।

    प्राचार्या नंदिता ढींगरा ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को उभरते साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना, उन्हें व्यक्तिगत, व्यावसायिक दोनों स्तरों पर डिजिटल प्लेटफार्मों के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना था। यह कार्यशाला ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक और आज के डिजिटल युग में अत्यंत प्रासंगिक थी। सभी टीचर्स ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की तथा विभिन्न सवालों के जवाब प्राप्त कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।

    स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। कार्यशाला में बताए गए सुझावों पर अमल कर शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने सिस्टम नेटवर्क और प्रोग्राम को डिजिटल नुकसान से बचा सकते हैं।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleनैमिषारण्य क्षेत्र में आवारा पशुओं से दहशत का माहौल: सांड के हमले से दो युवक गंभीर घायल।
    Next Article निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण की तैयारियों पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित, जिले में होंगे 1551 मतदेय स्थल।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.