Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 1, 2026

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

    बैठक में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र राम, सहायक अभियन्ता चन्द्रशेखर यादव के साथ समस्त जू०ई० एवं कार्यदायी संस्थाओं मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रा०लि०, जैक्शन विश्वराज (जे0वी0) एवं जयन्ती सुपर कन्स्ट्रक्शन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, कुल 461 नग पेयजल योजनाओं में 492 नग ट्यूबेल के सापेक्ष 485 नग बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनसे 802 राजस्व ग्रामों में शिरोपरि जलाशय एवं सीधे पम्प द्वारा जलापूर्ति की जा रही है एवं 863 राजस्व ग्रामों में रोड रेस्टोरेशन का कार्य कराया जा चुका है एवं अन्य योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। 461 नग पेयजल योजनाओं में से 95 नग योजनायें पूर्ण कर अनुरक्षण में जा चुकी है एवं माह जुलाई तक 44 योजनाओं एकल ग्राम पेयजल योजना एवं बहु ग्राम पेयजल योजना (SVS एवं MVS) को पूर्ण करने का लक्ष्य जिलाधिकारी द्वारा फर्मों को दिया गया है।

    जिलाधिकारी ने सभी पेयजल योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, साथ ही विवादित भूमि एवं योजनाओं के कैम्पस के पहुँच मार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मामले के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

    परसामाफी पेयजल के बंद होने पर मे० जयन्ती सुपर कन्स्ट्रक्शन प्रा० लि० से पूछा गया तो जयन्ती के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा यह बताया गया कि पी०डब्लू०डी० विभाग द्वारा रोड चौड़ीकरण करते समय मेन पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिस कारण जलापूर्ति अवरुद्ध है, जिसे जिलाधिकारी द्वारा तत्काल ठीक करने एवं धन की मांग पी०डब्लू०डी० से करने हेतु निर्देशित किया गया।

    समीक्षा के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि जिन योजनाओं में प्रगति धीमी है, उनमें तत्काल आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं स्थलीय निरीक्षण पर भी जोर दिया गया।
    बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करें।

    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र राम, सहायक अभियन्ता चन्द्रशेखर यादव, समस्त जू०ई० एवं कार्यदायी संस्थाओं-मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रा०लि०, जैक्शन विश्वराज (जे0वी0) एवं जयन्ती सुपर कन्स्ट्रक्शन के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपर्यावरण संरक्षण और यमुना स्वच्छता पर डीएम सख्त, वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने के निर्देश।
    Next Article डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    September 6, 2026

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20260

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। बलदेव निवासी अनुज पाठक पुत्र राजेश पाठक का मध्यप्रदेश में प्राथमिक…

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    September 6, 2026

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202616

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202614
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.