रिपोर्ट: विजय नागपाल।
बलदेव। बलदेव निवासी अनुज पाठक पुत्र राजेश पाठक का मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के पद पर चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलने पर परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक अनुज पाठक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक अनुज पाठक ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान श्री दाऊजी महाराज के आशीर्वाद को देते हुए कहा उनकी कृपा से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि में परिवारजनों, शुभचिंतकों व सहयोग करने वाले सभी लोगों का विशेष योगदान रहा है। नियुक्ति मिलने पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुज पाठक को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
खुशी व्यक्त करने वालों में ब्लाक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर, भाकियू अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, जवाहर उपाध्याय, रामकृष्ण वर्मा, राकेश गोयल, सुजीत वर्मा, मदन मोहन वैद्य, विजय उपाध्याय, उमेश अग्रवाल, मनीष गर्गाचार्य, डा जगदीश पाठक, अनुज उपमन्यु, देव अग्रवाल, नवीन वर्मा, सोनू अग्रवाल, राजकुमार सोनी, हरिओम अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।


