•डायट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हुआ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण।
ब्यूरो चीफ—मथुरा, विजय नागपाल
मथुरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को डायट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षक दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।












कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करते हैं। शिक्षक शिक्षा देने के साथ-साथ बच्चों को संस्कार और सही दिशा देने का भी कार्य करते हैं। शिक्षकों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है और उन्हें विद्यार्थियों को नए एवं बेहतर तरीकों से पढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से जनपद की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता और सम्मान समारोह के विभिन्न क्षण आकर्षण का केंद्र रहे।


