•मधुरम हेरिटेज, दिल्ली रोड मुरादाबाद में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा समारोह।
मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद के तत्वावधान एवं प्रेरणास्रोत डा.प्रदीप शर्मा के निर्देशन में आज रविवार, 6 सितम्बर 2026 को प्रातःकाल 11 बजे से मेधावी छात्र छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिका सम्मान समारोह मधुरम हेरिटेज, दिल्ली रोड मुरादाबाद में भव्यता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

महानगर युवा इकाई अध्यक्ष पं.अमित शर्मा राजू ने अवगत कराया कि समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड डा. श्वेता पूनिया मुख्य अतिथि और जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा शतानंद शर्मा अध्यक्षता करेंगे।
समाजसेवी प्रदीप शुक्ल दीप प्रज्वलन करेंगे, राजेश कौशिक कौशिक बुक्स स्वागताध्यक्ष और डा.विश्वास शर्मा, विपिन जेटली, सत्यप्रकाश शर्मा, डा.पूनम शर्मा, धर्मेंद्र नाथ मिश्र, श्याम बिहारी शर्मा, डा.विनोद दीप पाण्डेय, राहुल शर्मा, डा.इन्द्रवत रेखा बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। संयोजन समिति में विमलेंद्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा, अवधेश पाठक, सत्येंद्र शर्मा, शरद चतुर्वेदी, डा. प्रेमवती उपाध्याय, डा.अनामिका त्रिपाठी, डा.मधुबाला त्यागी, सीमा शर्मा, जीवनलता शर्मा, संजय स्वामी, अनिमेष शर्मा, डा.शरद कुमार शर्मा, धवल दीक्षित, श्याम मोहन पण्डित आदि रहेंगे।


