•त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। शनिवार को तहसील सिधौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


