रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। मिठाई एसोसिएशन मंत्रिमंडल की बैठक बीते मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिठाई व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन 9 सितंबर को अधिकारियों के साथ मुकुंद रिसोर्ट में बैठक करेगी।
जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मंत्री ओमप्रकाश बिंदल उर्फ बंटी भाई ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आयोजित होने वाली इस बैठक में मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के सभी मिठाई, डेयरी, बेकरी व नमकीन विक्रेता मौजूद रहेंगे। बैठक में मिठाई व्यवसाय से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान व्यवसायियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके निराकरण पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महामंत्री योगेश यादव, कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, मंत्री ओमप्रकाश बिंदल, संगठन मंत्री ठाकुर धर्मपाल सिंह एवं मीडिया प्रभारी कालीचरण बिंदल मौजूद रहे।


