Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » पांच राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू: घर-घर जाकर होगा सत्यापन, जानिए पूरी प्रक्रिया और किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता।

    पांच राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू: घर-घर जाकर होगा सत्यापन, जानिए पूरी प्रक्रिया और किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 2, 2026

    नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड और मेघालय में बीते मंगलवार से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके और केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम ही सूची में शामिल रहें।

    निर्वाचन आयोग के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना, मृत अथवा स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर जा चुके मतदाताओं के नाम हटाना, दोहराए गए नामों को समाप्त करना तथा मतदाता विवरण में मौजूद त्रुटियों को सुधारना है। पांचों राज्यों में इस प्रक्रिया से लगभग 19.79 करोड़ मतदाता जुड़े हुए हैं।

    ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

    अभियान के पहले चरण में बूथ स्तरीय अधिकारी प्रत्येक घर पर जाकर पहले से भरा हुआ गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) दो प्रतियों में उपलब्ध कराएंगे। इस प्रपत्र में मतदाता की वर्तमान जानकारी, फोटो, त्वरित प्रतिक्रिया संकेतांक (क्यूआर कोड), बूथ स्तरीय अधिकारी का नाम तथा मोबाइल नंबर अंकित रहेगा।
    मतदाता को प्रपत्र में दर्ज जानकारी का सावधानीपूर्वक मिलान करना होगा। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसका उल्लेख करना होगा। हस्ताक्षर करने के बाद एक प्रति बूथ स्तरीय अधिकारी को वापस देनी होगी, जबकि दूसरी प्रति मतदाता अपने पास सुरक्षित रखेगा।
    घर बंद होने पर भी मिलेगा अवसर
    यदि सत्यापन के समय घर बंद मिलता है तो बूथ स्तरीय अधिकारी प्रपत्र दरवाजे पर छोड़ देगा और उसे लेने के लिए कम से कम तीन बार पुन: आएगा। यदि तीनों बार संपर्क नहीं हो पाता है तो मतदाता प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद दावा या आपत्ति दर्ज कर अपनी जानकारी संशोधित करा सकता है अथवा नया नाम जुड़वा सकता है।

    ऑनलाइन भी भर सकेंगे प्रपत्र

    मतदाता आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर भी गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देनी होगी। मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) संख्या, नाम अथवा मतदान केंद्र की सहायता से पुरानी मतदाता सूची में अपना विवरण देखा जा सकता है।

    दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए वर्ष 2002 की मतदाता सूची, झारखंड के लिए वर्ष 2003 तथा मेघालय के लिए वर्ष 2005 की मतदाता सूची को आधार माना जाएगा।
    माता-पिता या दादा-दादी का विवरण देना होगा
    यदि किसी मतदाता का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं है अथवा उसका जन्म वर्ष 1987 के बाद हुआ है, तो उसे अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी का नाम देना होगा, जिनका नाम उस समय की मतदाता सूची में दर्ज था।
    विवाहित महिलाओं को यदि पिछली सूची में उनका नाम दर्ज नहीं है, तो ससुराल पक्ष के बजाय अपने माता-पिता अथवा पैतृक परिवार का विवरण देना होगा। यदि माता-पिता का नाम भी सूची में नहीं है, तब भी उनका विवरण प्रपत्र में अंकित किया जा सकता है।

    इन दस्तावेजों में कोई भी एक होगा मान्य

    यदि मतदाता अथवा उसके माता-पिता का नाम पुरानी मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, तो पहचान और पात्रता के लिए निम्न दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं—
    * जन्म प्रमाण पत्र
    * पासपोर्ट
    * कक्षा दसवीं अथवा अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र
    * निवास प्रमाण पत्र
    * जाति प्रमाण पत्र
    * सरकारी अथवा सार्वजनिक उपक्रम का पहचान पत्र
    * पेंशन कार्ड
    * राज्य सरकार अथवा स्थानीय निकाय द्वारा जारी पारिवारिक रजिस्टर
    * भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र
    * वन अधिकार प्रमाण पत्र
    * राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का प्रमाण
    * आधार कार्ड

    किरायेदार भी हैं पात्र

    निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किराये पर किसी पते पर रह रहा है, तो वह भी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का पात्र होगा। आवश्यकता पड़ने पर बूथ स्तरीय अधिकारी निवास का प्रमाण मांग सकते हैं।
    अपार्टमेंट और आवासीय सोसायटी में रहने वाले मतदाताओं के घर भी अधिकारी पहुंचेंगे। परिवार का कोई एक सदस्य अन्य सदस्यों के हस्ताक्षरित एवं सही तरीके से भरे गए प्रपत्र भी जमा करा सकता है।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    * 30 जून से 29 जुलाई – घर-घर जाकर सत्यापन और गणना प्रपत्र वितरण।
    * 5 अगस्त – प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन।
    * 5 अगस्त से 4 सितंबर – दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि।
    * 3 अक्टूबर – सभी दावों और आपत्तियों का अंतिम निपटारा।
    * 7 अक्टूबर – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
    निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे सत्यापन अभियान में सहयोग करें, समय पर प्रपत्र भरें तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने में भागीदारी निभाएं।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    विशेष गहन पुनरीक्षण
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमथुरा में ‘संभव अभियान-2026’ का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर रहेगा विशेष फोकस।
    Next Article 86वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    साइबर-फिजिकल सिस्टम से तकनीक आधारित भविष्य की नींव मजबूत कर रहा भारत।

    September 1, 2026

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार पंडित पंकज शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता जगत में शोक।

    August 27, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.