Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने सीए कुलदीप अरोड़ा से सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर।

    आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने सीए कुलदीप अरोड़ा से सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 2, 2026

    •चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर राजीव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर मथुरा वृंदावन स्थित कुलदीप अरोड़ा एण्ड एसोसिएट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने सीए कुलदीप अरोड़ा से ऑडिटिंग, कराधान, वित्तीय प्रबंधन तथा फोरेंसिक अकाउंटिंग जैसे क्षेत्रों के विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने से पहले उनका अभिनंदन किया।

    सीए कुलदीप अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि एक जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना हुई, तब से लेकर प्रतिवर्ष एक जुलाई को सीए दिवस मनाया जाता है। श्री अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं को बैंकों, उद्योगों, व्यापारिक इकाइयों, सरकारी संगठनों तथा धार्मिक संस्थाओं आदि के ऑडिट की विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस केवल पेशेवर उत्सव नहीं बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने वाले लाखों पेशेवरों के समर्पण और विशेषज्ञता का सम्मान करने का अवसर भी है। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और तकनीकी परिवर्तनों के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट्स लगातार नई चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को ढाल रहे हैं। उनकी विशेषज्ञता भारत को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत आर्थिक व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    श्री अरोड़ा ने बताया कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जिम्मेदारियां पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गई हैं। जीएसटी, डिजिटल टैक्सेशन, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा, फोरेंसिक ऑडिट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वित्तीय प्रणालियों के दौर में सीए नई तकनीकों को अपनाकर संस्थानों को बेहतर वित्तीय समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। स्टार्टअप, एमएसएमई और नई कम्पनियों के लिए भी उनकी सलाह व्यवसाय की सफलता में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

    राजीव इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि हर पेशे का अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास, वित्तीय अनुशासन और कारोबारी पारदर्शिता में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की अहम भूमिका होती है। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज भारत में लाखों चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उद्योग, व्यापार, बैंकिंग, कराधान, लेखा-परीक्षण, वित्तीय परामर्श और सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएं देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

    स्कूल की प्रिंसिपल नंदिता ढींगरा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स किसी भी देश की आर्थिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तम्भ माने जाते हैं। वे कम्पनियों और संस्थानों के वित्तीय रिकॉर्ड का परीक्षण कर पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं। कराधान, वित्तीय योजना, निवेश प्रबंधन, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और जोखिम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता उद्योगों और कारोबार को सही दिशा देने में सहायक होती है। सरकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और राजस्व संग्रह को मजबूत बनाने में भी सीए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    श्रीमती ढींगरा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और विशेषज्ञता के कारण इस पेशे को उच्च सम्मान प्राप्त है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। वित्तीय प्रबंधन, परामर्श, ऑडिट और कराधान जैसे क्षेत्रों में उनके लिए रोजगार और उद्यमिता के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleचिकित्सक दिवस पर मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद में वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ सम्मान।
    Next Article नैमिषारण्य में वन महोत्सव के तहत बटुकों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.