Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » आठ माह की बच्ची के कूल्हे की गांठ का के.डी. हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन।

    आठ माह की बच्ची के कूल्हे की गांठ का के.डी. हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 3, 2026

    •शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा के प्रयासों से मिली नई जिन्दगी।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा और उनकी टीम ने अडूकी टाउनशिप मथुरा निवासी गौरव की आठ माह की बच्ची के कूल्हे की गांठ का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिन्दगी दी है। बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद 29 जून को हॉस्पिटल से उसकी छुट्टी कर दी गई है।

    जानकारी के अनुसार अडूकी टाउनशिप मथुरा निवासी गौरव के घर आठ माह पहले बच्ची ने जन्म लिया। जन्म से ही उसके कूल्हे पर बड़ी गांठ होने के चलते वह हमेशा रोती-बिलखती रहती थी। बच्ची की परेशानी को देखते हुए माता-पिता ने उसे आगरा और मथुरा के कई जाने-माने चिकित्सकों को दिखाया लेकिन कोई भी बच्ची की परेशानी दूर नहीं कर सका। एक चिकित्सक ने तो गांठ को मवाद समझ कर उसमें चीरा लगा दिया, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई।

    आखिरकार लोगों की सलाह के बाद 26 जून को गौरव और उसकी पत्नी बच्ची को लेकर के.डी. हॉस्पिटल आए तथा शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा से मिले। डॉ. श्याम बिहारी शर्मा ने बच्ची की कुछ आवश्यक जांचें करवाईं जिससे पता चला कि गांठ जितनी बाहर दिख रही थी, उतनी ही पेट के अंदर भी थी। डॉ. शर्मा ने बच्ची की बेहद कष्टदायी स्थिति को देखते हुए परिजनों को तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी।

    परिजनों की स्वीकृति के बाद 23 जून को शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा द्वारा बच्ची का ऑपरेशन कर गांठ को निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि गांठ मूत्र की थैली और मलद्वार से चिपकी हुई थी, जिसे निकालने में काफी सावधानी बरती गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस परेशानी को सेक्रोकोक्सीजियल टेरेटोमा कहा जाता है। ऑपरेशन में डॉ. श्याम बिहारी शर्मा का सहयोग डॉ. कुशा कपूर, डॉ. अंकित कापड़िया, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी अग्रवाल तथा ओटी टेक्नीशियन शिवा ने किया।

    डॉ. शर्मा का कहना है कि आठ माह तक गांठ रहने से इसमें कैंसर होने की सम्भावना बढ़ जाती है। अतः ऐसे बच्चों का हर तीन महीने में परीक्षण आवश्यक है। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह बातें बच्ची के माता-पिता को भी बता दी गई हैं। अब बच्ची स्वस्थ है तथा उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। डॉ. शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि बच्चों या किसी अन्य को शरीर के किसी हिस्से में गांठ निकलती है तो उसे बिना विलम्ब किए चिकित्सक को दिखा लेना चाहिए ताकि कैंसर जैसी किसी सम्भावना से बचा जा सके।

    के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह ने सफल सर्जरी के लिए डॉ. श्याम बिहारी शर्मा और उनकी टीम को बधाई देते हुए बच्ची के स्वस्थ-सुखद जीवन की कामना की है।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराष्ट्रीय लोक दल ने प्रीतम सिंह प्रमुख को बनाया मथुरा का जिलाध्यक्ष।
    Next Article शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई UPTET-2026 की दूसरे दिन की परीक्षा, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.