Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » वन हेल्थ की अवधारणा से ही थमेगा जूनोटिक बीमारियों का खतरा।

    वन हेल्थ की अवधारणा से ही थमेगा जूनोटिक बीमारियों का खतरा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 7, 2026

    •विश्व जूनोसिस दिवस पर डॉ. बिस्वबिनोद सनफुई ने साझा किए अनुभव।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा में विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर ‘एक स्वास्थ्य’ (वन हेल्थ) अवधारणा पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर के.डी. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, मथुरा के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बिस्वबिनोद सनफुई ने छात्र-छात्राओं तथा संकाय सदस्यों को जानवरों से इंसानों में फैलने वाली जानलेवा बीमारियों (जूनोटिक रोग) रेबीज, टीबी, स्वाइन फ्लू आदि के कारणों तथा बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

    अतिथि व्याख्यान का शुभारम्भ पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने किया तथा अतिथि वक्ताओं का स्वागत अध्यक्ष डॉ. विकास पाठक, संयोजक डॉ. उदित जैन (प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, वीपीएच) आयोजन सचिव डॉ. पारुल (सहायक प्रोफेसर, वीपीएच) ने किया।

    अपने सम्बोधन में डॉ. बिस्वबिनोद सनफुई ने कहा कि एक जानवर से शुरू हुई बीमारी पूरी दुनिया को ठप कर सकती है। यह बात सुनने में भले ही हैरान करने वाली लगे लेकिन कोविड-19 महामारी ने दिखा दिया कि एक सूक्ष्म वायरस किस तरह पूरी दुनिया की रफ्तार रोक सकता है।

    डॉ. बिस्वबिनोद सनफुई ने बताया कि मनुष्यों में पाई जाने वाली ज्ञात संक्रामक बीमारियों में से लगभग 60 प्रतिशत की उत्पत्ति जानवरों से ही होती है। उन्होंने रेबीज जैसी 100 फीसदी घातक बीमारियों से बचाव के लिए पालतू और आवारा पशुओं के नियमित टीकाकरण पर जोर दिया।

    डॉ. बिस्वबिनोद सनफुई ने “उभरते जूनोटिक रोगों के नियंत्रण हेतु वन हेल्थ दृष्टिकोण” विषय पर मानव, पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के समन्वित दृष्टिकोण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों में सबसे अधिक खतरनाक रेबीज है। इसके अलावा इबोला, निपाह वायरस, बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा), लासा फीवर और बोवाइन ट्यूबरकुलोसिस जैसी कई अन्य गम्भीर बीमारियां भी जूनोटिक रोगों की श्रेणी में आती हैं।

    यह शैक्षणिक सहभागिता के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका तथा विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा डॉ. गगनदीप कौर के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से सम्भव हो सकी। डीन डॉ. अशोका ने कहा कि के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर अग्रणी शैक्षणिक एवं जनस्वास्थ्य संस्थानों के साथ अपने सहयोग को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है तथा वन हेल्थ अवधारणा को बढ़ावा देने तथा अंतर्विषयक साझेदारियों के माध्यम से जनस्वास्थ्य सम्बन्धी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

    डॉ. अशोका ने कहा कि हमारा उद्देश्य पशुओं में फैलने वाली बीमारियों के प्रकोप के जोखिम को कम करने के लिए रोकथाम, शीघ्र पता लगाने, निगरानी और समन्वित कार्रवाई के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ाना है। डॉ. अशोका ने कहा कि जूनोसिस अक्सर मानव-पशु-पर्यावरण के बीच के सम्पर्क क्षेत्र में उत्पन्न होता है, जहां लोगों, पशुधन, वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्रों के बीच बढ़ती नजदीकियां रोग संचरण के अवसर पैदा करती हैं।

    विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा डॉ. गगनदीप कौर ने कहा कि विश्व जूनोसिस दिवस चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह आयोजन उभरते स्वास्थ्य खतरों से निपटने के लिए सरकारों, स्वास्थ्य पेशेवरों, पशु चिकित्सकों, पर्यावरण विशेषज्ञों और समुदायों के बीच सहयोग की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसंस्कृति विविः इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों का है बेहतर भविष्य।
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.