Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

    अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 25, 2026

    •नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण, तीन मोबाइल फोन बरामद

    महराजगंज। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

    क्या था पूरा मामला?

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी निवासी मनीष (21 वर्ष) का क्षेत्र की ही एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 18 मई 2026 की रात करीब 11:00 बजे मनीष ने पीड़िता को मिलने के लिए एक बगीचे में बुलाया था। दोनों जब बगीचे में बातचीत कर रहे थे, तभी गांव के ही दो अन्य युवकों—विकास और राजन ने उन्हें देख लिया।

    आरोप है कि विकास और राजन ने पीड़िता को घर पर बात बताने और बदनाम करने की धमकी देकर डराया। इसके बाद दोनों ने डरी-सहमी पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हैरान करने वाली बात यह रही कि इस पूरी घटना के दौरान पीड़िता का प्रेमी मनीष मूकदर्शक बना रहा और उसने कोई विरोध नहीं किया।

    वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रेमी मनीष ने पूर्व में पीड़िता से वीडियो कॉलिंग के दौरान चोरी-छिपे स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एक अश्लील वीडियो बना लिया था। मनीष ने वह वीडियो राजन और विकास को दे दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और मुंह बंद रखने के लिए मजबूर किया।

    मामा के घर जाकर खुली पोल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

    इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता बुरी तरह सहम गई और अपने मामा के घर चली गई। जब परिजनों को घटना की भनक लगी, तो पीड़िता की मां ने थाना पनियरा में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0 158/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) [सामूहिक दुष्कर्म], 351(3) [आपराधिक धमकी], 5G/6 पोक्सो एक्ट (POCSO) और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

    एसपी के निर्देशन में 24 घंटे में दबोचे गए आरोपी

    पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को नरकटहा टोला रजही और चेहरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

    विकास (19 वर्ष), पुत्र लालमदन, निवासी- नरकटहा टोला रजही, थाना पनियरा।राजन (21 वर्ष), पुत्र दीपचंद, निवासी- नरकटहा टोला रजही, थाना पनियरा। मनीष (21 वर्ष), पुत्र संदीप, निवासी- चेहरी, थाना कोतवाली।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना से जुड़े साक्ष्यों से युक्त 3 मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा।

    सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

    इस त्वरित और सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक (उ0नि0) संदीप यादव, उ0नि0 प्रणव कुमार ओझा, उ0नि0 शशिकांत यादव, उ0नि0 उदयभान यादव, उ0नि0 अमित कुमार राय, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव शामिल रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleआमी नदी किनारे युवक की गला रेतकर हत्या, हाथ-पैर बांधकर फेंका शव।
    Next Article बकरीद पर शांति और, सौहार्द बनाए रखने की अपील, डीएम -एसपी ने की पीस कमेटी बैठक।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.