Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » एमडी पीडियाट्रिक्स में डॉ. ऋचा तिवारी ने किया टॉप, 15 जुलाई को मिलेगा गोल्ड मेडल।

    एमडी पीडियाट्रिक्स में डॉ. ऋचा तिवारी ने किया टॉप, 15 जुलाई को मिलेगा गोल्ड मेडल।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 12, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। कांती देवी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, मथुरा की पीजी छात्रा डॉ. ऋचा ज्योतिभूषण तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की एमडी (पीडियाट्रिक्स) परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें 15 जुलाई को आयोजित विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया जाएगा।

    विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के अनुसार, एमडी (पीडियाट्रिक्स) विषय में डॉ. ऋचा तिवारी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, इस विषय का रजत पदक (सिल्वर मेडल) डॉ. प्रज्ञा माहेश्वरी को प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत समारोह लखनऊ के चक गंजरिया स्थित चरक कन्वेंशन सेंटर (ऑडिटोरियम) में आयोजित होगा।

    डॉ. ऋचा तिवारी की इस सफलता पर केडी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल, कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, डीन एवं प्राचार्य डॉ. रामकुमार अशोका, उप-प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल सहित संस्थान के शिक्षकों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    चांसलर डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्रीधारी चिकित्सक तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे डॉक्टर तैयार करना है जो सेवाभाव और मानवीय मूल्यों के साथ समाज में मिसाल बनें।

    प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज की सोच बदल रही हैं। कांती देवी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की लगातार मिल रही सफलताएं संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण हैं।

    डीन एवं प्राचार्य डॉ. रामकुमार अशोका ने कहा कि डॉ. ऋचा तिवारी की उपलब्धि से पूरा संस्थान गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण की भावना है।

    डॉ. ऋचा ज्योतिभूषण तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के प्रोत्साहन, शिक्षकों के मार्गदर्शन, संस्थान के अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण तथा कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमथुरा में 50 नई ई-बसों को शुरू करने से पहले बनेंगे चार्जिंग स्टेशन।
    Next Article हाईमास्ट लाइट में करंट उतरने से हादसे की आशंका, मोहल्लेवासियों ने जताई नाराजगी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.