Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » ओवरटेक के विवाद में कार फूंकने और जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

    ओवरटेक के विवाद में कार फूंकने और जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 26, 2026

    सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र के नगवा के पास गाड़ी ओवरटेक करने के मामूली विवाद में कार चालक पर जानलेवा हमला करने और कार को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

    क्या था पूरा मामला

    मिली जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के मैरियागढ़ (विष्णु मंदिर) के रहने वाले अंकित उपाध्याय पुत्र तंगुनाथ उपाध्याय सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे अपने परिवार के साथ कार से शहर में शॉपिंग करने गए थे। परिवार को शॉपिंग कराने के बाद उनका चालक नंदन पांडेय (निवासी नगवा, थाना गीडा) कार लेकर वापस घर लौट रहा था।

    जैसे ही चालक कार लेकर नगवा के पास पहुंचा, तभी गाड़ी ओवरटेक करने की बात को लेकर कुछ मनबढ़ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मनबढ़ों ने चालक नंदन पांडेय की जान लेने की नीयत से उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दुस्साहस दिखाते हुए कार पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

    पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस
    ​घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गीडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के नामजद आरोपियों कपिल सिंह, शुभम सिंह, श्रेयांश सिंह, विशाल सिंह और सुनील सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास (अटेंप्ट टू मर्डर) और आगजनी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

    पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
    ​मंगलवार को गीडा थाना के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश यादव, उपनिरीक्षक विकास मिश्रा, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार और पिंटू कुमार की टीम संदिग्धों और वारंटियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि घटना में शामिल दो मुख्य आरोपी अपने घर पर ही मौजूद हैं।

    गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
    ​कपिल सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह निवासी नगवा, थाना गीडा
    ​विशाल सिंह पुत्र गिरिजाशंकर सिंह (निवासी नगवा, थाना गीडा)
    ​सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी की और दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, मामले के बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleदीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय एवं दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।
    Next Article ग्राम प्रधानों को “गांव का प्रशासक” बनाए जाने पर खुशी की लहर।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202613

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.