Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » संस्कृति विवि में एआई के नैतिक उपयोग पर हुआ गहन मंथन।

    संस्कृति विवि में एआई के नैतिक उपयोग पर हुआ गहन मंथन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 17, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसंधान एवं नवाचार के लिए ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के नैतिक उपयोग’ विषय पर आठ जुलाई से 13 जुलाई तक पाँच दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों की शोध क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक, जिम्मेदार एवं नवाचारी उपयोग को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर मंथन किया गया।

    इस फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम में देशभर के विभिन्न संस्थानों से 150 से अधिक संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पाँच दिनों के दौरान, प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने शोध पद्धति, प्रकाशन नैतिकता, साइबर सुरक्षा, एआई-सहायता प्राप्त शोध उपकरणों तथा नैतिक एआई सिद्धांतों पर अपने ज्ञानवर्धक विचार व्यक्त किए।

    उद्घाटन सत्र में डॉ. नन्हे सिंह, विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर, एनएसयूटी, दिल्ली ने शोध निष्ठा, प्रकाशन नैतिकता, प्लेजरिज्म रोकथाम, संदर्भ प्रबंधन एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शोध में अकादमिक ईमानदारी बनाए रखने, साहित्यिक चोरी से बचने तथा बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया।

    अगले सत्र में मोहित नोजिया, इंडस्ट्री एक्सपर्ट एवं सिस्को प्रमाणित प्रशिक्षक, एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा साइबर सुरक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अवसर विषय पर एक प्रभावी और उपयोगी वक्तव्य दिया।

    उन्होंने उभरती साइबर सुरक्षा चुनौतियों, शोध के अवसरों, उद्योग की अपेक्षाओं तथा भविष्य के शोधकर्ताओं केलिए आवश्यक कौशलों पर प्रकाश डाला। इस इंटरैक्टिव सत्र ने प्रतिभागियों को अकादमिक एवं औद्योगिक शोध में साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व को समझने में सहायता प्रदान की।

    तीसरे दिन आयोजित सत्र में डॉ. विकास सिंह भदौरिया, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियंत्रणविभाग, असम स्किल विश्वविद्यालय द्वारा शोध पद्धति पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने सार्थक शोध समस्याओं की पहचान, व्यवस्थित शोध डिज़ाइन, उपयुक्त पद्धतियों के चयन तथा अंतःविषयक शोध संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

    चौथे सत्र में इंडस्ट्री एक्सपर्ट एवं सीएमएमआई लेवल-3 आईटी कंपनी के निदेशक अखिलेश शर्मा द्वारा शोध के लिए एआई टूल्स का नैतिक उपयोग विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं । उन्होंने शैक्षणिक लेखन, साहित्य समीक्षा, डेटा विश्लेषण एवं जनरेटिव AI में AI टूल्स के जिम्मेदार उपयोग का प्रदर्शन किया तथा एआई-सहायता प्राप्त शोध से जुड़े नैतिक पहलुओं एवं शोध निष्ठा बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया।

    समापन सत्र में डॉ. मुनिश सरन, सहायक प्रोफेसर, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने नैतिक एआई: सिद्धांत, निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता एवं उत्तरदायित्व विषय पर व्याख्यान दिया। उनके सत्र ने प्रतिभागियों को जिम्मेदार एआई प्रथाओं की गहन समझ प्रदान की तथा एआई आधारित शोध एवं नवाचार में निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता संरक्षण एवं उत्तरदायित्व की आवश्यकता को स्पष्ट किया। विभिन्न सत्रों के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी और ज्ञान ने प्रतिभागियों की उच्च गुणवत्ता, नैतिक एवं प्रभावशाली शोध करने की क्षमता को सुदृढ़ किया।

    इस कार्यक्रम का सफल समन्वयन सुश्री संजू बाला, रोहित वर्मा एवं श्री शिवम सिंह द्वारा, डॉ. पंकज गोस्वामी, डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. धर्मेंद्र सिंह तोमर, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. गंगाधर हुगर, डॉ. सकुलदीप सिंह, डॉ. वीरेंद्र मेहला एवं डॉ. गरिमा गोस्वामी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक उपयोगी बनाया।

    कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा यह घोषणा की गई कि निर्धारित उपस्थिति एवं फीडबैक प्रक्रिया पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र एवं साइबर सुरक्षा क्षेत्र में सिस्को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए के.डी. मेडिकल और डेंटल कॉलेज के मेधावी।
    Next Article विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिरा, मिश्रिख–सिधौली मार्ग घंटों बाधित।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.