Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » पचास लाख की जमीन बेचने के बाद दिए पांच लाख रुपये उधार, अब धमकी देने का आरोप।

    पचास लाख की जमीन बेचने के बाद दिए पांच लाख रुपये उधार, अब धमकी देने का आरोप।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 19, 2026

    •पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, बेटी की हत्या और बेटे को फंसाने की धमकी का लगाया आरोप

    रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि

    मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के ग्राम पुतरिहा निवासी एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये के लेनदेन को लेकर धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित होरीलाल पुत्र स्वर्गीय मल्लू ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन और मकान बेचकर मिली रकम में से पांच लाख रुपये गांव के ही लोगों को शादी के लिए उधार दिए थे, लेकिन अब रुपये वापस मांगने पर उसे धमकाया जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में होरीलाल ने बताया कि उसने मौजा पहाड़ी में स्थित अपना मकान सहित करीब एक बिस्वा जमीन 50 लाख रुपये में बेची थी। आरोप है कि उसी दिन ग्राम लोकापुर निवासी श्यामबाबू पुत्र रामलोचन ने अपने भाई की शादी के लिए उससे पांच लाख रुपये उधार लिए थे। श्यामबाबू और उसके पिता रामलोचन ने रुपये लेते समय एक वर्ष के भीतर पैसा वापस करने की बात कही थी।

    पीड़ित के अनुसार, तय समय पूरा होने के बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने रुपये देने से इनकार कर दिया। होरीलाल का आरोप है कि विरोध करने पर श्यामबाबू और रामलोचन ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि उसे कहा गया कि ज्यादा दबाव बनाने पर उसकी बेटी को जान से मार दिया जाएगा और बेटे को किसी गलत मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।

    पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि आपसी विश्वास पर दिए गए रुपये वापस न मिलने और विवाद बढ़ने के कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
    मनोज अग्रहरि कि ख़ास कवरेज

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    मीरजापुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleगोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में गोल्डी भैया ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना।
    Next Article प्रदीप डेजी नगर महामंत्री एवं राजीव गुप्ता नगर उपाध्यक्ष मनोनीत।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.