Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » विद्यार्थी के सफल करियर के लिए कौशल पहचानना जरूरी : डा. तनु जैन

    विद्यार्थी के सफल करियर के लिए कौशल पहचानना जरूरी : डा. तनु जैन

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 27, 2026

    -मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन।

    अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय की पूर्व अधिकारी और तथास्तु एकेडमी की संस्थापक डा. तनु जैन रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता के व्यावहारिक मंत्र साझा किए।

    डा. तनु जैन ने अपने वक्तव्य में व्यक्तित्व विकास के उन पहलुओं पर जोर दिया जो अक्सर किताबी शिक्षा में पीछे छूट जाते हैं। उन्होंने कहा आज के दौर में विद्यार्थियों के भीतर छिपे वास्तविक कौशल को पहचानना और उसे तराशना अनिवार्य है।

    उन्होंने कहा कि आजकल हर कोई अपनी बात कहना चाहता है, लेकिन कोई सुनना नहीं चाहता। याद रखें, अपनी बात प्रभावी ढंग से सुनाने से पहले, दूसरों को धैर्यपूर्वक सुनना बेहद आवश्यक है। उन्होंने करियर की भागदौड़ के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपनी हॉबी के लिए समय निकालने की सलाह दी। शिक्षाविदों से विद्यार्थियों के भीतर के डर को दूर कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।

    इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। चेयरमैन हेमंत गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हम लगातार अपनी प्रयोगशालाओं और शिक्षण विधियों को आधुनिक बना रहे हैं।

    कुलसचिव मनोज के. ने अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया और विश्वविद्यालय के अनुशासन और प्रशासनिक सुदृढ़ता का उल्लेख किया। डीजीएम मयंक प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय की आधुनिक आधारभूत संरचना, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और ऑनलाइन व रेगुलर शिक्षा प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी।

    कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें ऑनलाइन शिक्षा और करियर विकल्पों को लेकर कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष विकास जोशी ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का समापन प्रो. अनुराग शाक्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    इस अवसर पर निदेशक चमन गोयल, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, महाप्रबंधक व्यवसाय दिनेश शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर प्रो. सौरभ कुमार, उप निदेशक प्रशासन गोपाल राजपूत, डा. जितेंद्र यादव, डा. पूनम रानी, डा. भारतेंदु चौहान, तरुण शर्मा, योगेश कौशिक, अमित शर्मा, उदय, राहुल देव, कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन दीपिका बांदिल ने किया।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमहराजगंज नटवा जंगल टोला मठिया में अवैध खनन पर छापा, दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज।
    Next Article काली फिल्म लगाकर नियमों की अनदेखी कर रहे सदर तहसीलदार?
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    दौड़ में युवाओं ने दिखाया जोश, एकता और फिटनेस का दिया संदेश।

    September 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20269
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.