Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत- अवधेश त्रिपाठी

    पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत- अवधेश त्रिपाठी

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 20, 2026
    ????????????

    बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हर्रैया की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र हर्रैया के सभागार में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में तहसील क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे।

     बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। पत्रकार की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ईमानदारी, विश्वसनीयता और निष्पक्ष छवि होती है, जिसे किसी भी परिस्थिति में समझौते का विषय नहीं बनाया जा सकता।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों में भी समाज की वास्तविक तस्वीर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक पत्रकार के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना है। सभी पत्रकारों को तथ्यों पर आधारित, जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए समाज के विश्वास को और मजबूत बनाना चाहिए। संगठन तभी मजबूत होगा, जब उसके सदस्य आपसी एकता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज और लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी हैं। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता ही पत्रकार की सबसे बड़ी पहचान है।

    उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी पत्रकार आपसी सहयोग और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करें, ताकि पत्रकार हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन किया जा सके। बैठक को तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह विशेन, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय, तहसील संरक्षक एसएन द्विवेदी आदि ने सम्बोधित किया।

        बैठक में हाल ही में बभनान में एक पत्रकार के साथ स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कथित मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस मामले में संबंधित पत्रकार से संगठन ने जवाब तलब भी किया है।

    वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में संगठन हमेशा पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। इस दौरान बिना संगठन को विश्वास में लिए मामले में समझौता किए जाने पर भी सदस्यों ने नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया। सदस्यों ने भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल संगठन को देने तथा सामूहिक निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने पर बल दिया। संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय ने किया।

      इस अवसर पर मुख्य रूप से रामललित यादव, शमशेर बहादुर सिंह, रूबल कमलापुरी, आदित्य सिंह, प्रेम कुमार सिंह, विवेक पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शक्ति शरण उपाध्याय, नवीन तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, बृजकिशोर यादव, राजेंद्र कुमार कमल, बृजेश कुमार, विजय कुमार शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, सुभाष मिश्र, मनोज सिंह, मो. इन्द्रीश सिद्दीकी, जटाशंकर पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, सत्यदेव शुक्ल, बृजेश पाल सिंह, रामजीत पाण्डेय और नरेन्द्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान का जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 22 जुलाई 2026 को।
    Next Article मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का किया पैदल निरीक्षण।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20260

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। बलदेव निवासी अनुज पाठक पुत्र राजेश पाठक का मध्यप्रदेश में प्राथमिक…

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    September 6, 2026

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202616

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202614
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.