Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » बेहतर समन्वय से हल होंगी होटल उद्योग की समस्याएं : महेंद्र प्रताप

    बेहतर समन्वय से हल होंगी होटल उद्योग की समस्याएं : महेंद्र प्रताप

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 23, 2026

    •होटल एवं व्यापार उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मंथन, सुरक्षा मानकों के पालन पर दिया जोर

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। लखनऊ अग्निकांड के बाद होटल उद्योग के समक्ष खड़ी चुनौतियों और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें होटल एवं व्यापार उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने नियमों की जानकारी देने के साथ उनके समाधान का भरोसा भी दिलाया।

    बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। हाल की घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि लापरवाही से जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती है। इसलिए शासन भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने नेशनल बिल्डिंग कोड और अग्निशमन नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि भवन की ऊंचाई और श्रेणी के अनुसार सुरक्षा मानक निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई होटल पुराना है और उसके स्वीकृत नक्शे में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, तो नियमानुसार उसका परीक्षण कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

    क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने होटल पंजीकरण की प्रक्रिया और उससे जुड़ी औपचारिकताओं की जानकारी दी तथा सभी संचालकों से समय पर पंजीकरण और आवश्यक मानकों का पालन करने की अपील की। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष सिंह, सहायक नगर आयुक्त नीरज कुमार ने भी कारोबारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि होटल उद्योग की समस्याओं का समाधान प्रशासन, होटल संचालकों और व्यापार उद्योग के बीच बेहतर समन्वय से ही संभव है। उन्होंने अधिकारियों से उद्योग की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए मानकों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। साथ ही होटल संचालकों से सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया।

    बैठक में होटल संचालकों और व्यापारियों ने फायर एनओसी, भवन मानकों, होटल पंजीकरण तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने होटलों को सील न किए जाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही एक और संयुक्त बैठक आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।

    बैठक का संयुक्त संचालन एसोसिएशन के सचिव आर.बी. चौधरी एवं व्यापारी नेता शशिभानु गर्ग ने किया। इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। व्यापारी नेता सुनील अग्रवाल, सुनील साहनी, होटल संचालक राजा भोज, राजन अग्रवाल, सौरभ, मथुरी अग्रवाल, विजय चतुर्वेदी, ध्रुव अग्रवाल, गुरमुख दास, एडवोकेट प्रवेंद्र गुप्ता, ठाकुर अभय प्रताप सिंह, विनोद दीक्षित सहित बड़ी संख्या में होटल एवं व्यापार उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleशिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस से नोकझोंक।
    Next Article सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाए जाएं प्रभावी कदम- डीएम
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20269
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.